सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर बने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए JSCA बोर्ड मैचों के लिए नियुक्त कर रहा टीम मैनेजर

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर बने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए JSCA बोर्ड मैचों के लिए नियुक्त कर रहा टीम मैनेजर

रांची

टीम sportsjharkhand.com 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बोर्ड टूर्नामेंट के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) विभिन्न टीमों के मैनेजर नियुक्त करने में लोधा कमिटी की सिफारिशों पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के साथ साथ BCCI और अपने ही बाई लॉज का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन कर रहा है।

जानकारी मिल रही है कि महिला U 19 टीम का मैनेजर गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सचिव संतोष तिवारी को बनाया गया है और वे टीम के साथ बैंगलोर के लिए रवाना भी हो चुके हैं। JSCA का ये कृत्य सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर संशोधित JSCA और BCCI के बाई लॉज का उल्लंघन है। JSCA के बाई लॉज के आर्टिकल संख्या 34(iv) के अनुसार

It is clarified that no individual may occupy more than one of the following posts at a single point of time except where prescribed under these Rules 

(a) Player (Current)
(b) Selector/Member of Cricket Committee
(c) Team Official
(d) Commentator
(e) Match Official
(f) Office-Bearer
(g) Electoral Officer
(h) Ombudsman &Ethics Officer
(i) Auditor
(j) CEO & Managers
(k) Office Bearer of a Member
(l) Owner of a Cricket Academy
(m) Service provider (legal, financial etc.)
(n) Contractual Entity (Security, contractor etc.)

संतोष तिवारी 34 (iv) के (c) के तहत टीम ऑफिशियल मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही में 34 (iv) के (k) के अनुसार गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ (GDCA) के सचिव भी हैं। इसके अलावा 34 (iv) के (l) तहत वो गिरिडीह के कई क्रिकेट अकादमी के मालिक मुख्तार भी हैं। नियमनुसार जहां एक व्यक्ति एक से ज्यादा जगहों पर किसी भी हालत में नहीं रह सकता है, वहां संतोष तिवारी एक साथ तीन तीन पदों पर बनते हुए नियमों को धता बता रहे हैं, JSCA के आकाओं की बदौलत। (देखें सम्बंधित क्लॉज़)

JSCA के बाई लॉज के कॉन्फलिक्ट ऑफ इंटरेस्ट का संबंधित भाग

JSCA में 60 से ज्यादा महिला आजीवन सदस्य, इसके बावजूद महिला टीम का मैनेजर पुरुष को बनाया गया

जिस JSCA में 60 से ज्यादा महिला आजीवन सदस्य हों, वहां महिला टीम का मैनेजर एक पुरुष को बनाया जाना कहीं से भी तार्किक नजर नहीं आता। टीम में मैनेजर की भूमिका मात्र “सहकर्मी” के तौर पर होती है। ये कोई तकनीकी विशेषज्ञता का पद नहीं है जहां तकनीकी जानकार ही इस पद को सुशोभित करे। महिला टीम के कोच/फिटनेस एक्सपर्ट जैसे पदों पर योग्य तकनीकी रूप से दक्ष महिला नहीं मिलने पर मजबूती में पुरुष रखे जाते हैं लेकिन मैनेजर के रूप में भी पुरुषों का चयन सिर्फ और सिर्फ वोट की राजनीति के चलते किया जा रहा है। JSCA के पदाधिकारी अपने लोगों को कुछ हजार (शायद लाख के करीब) रुपयों का लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की लगातार धज्जियां उड़ा रहे हैं। ये हालात तब के हैं जब सर्वोच्च न्यायालय में अवमानवाद याचिका दायर है, जिसकी सुनवाई 21 अक्टूबर को होनी है।