ओलंपिक दिवस पर क्वीज व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करेगा झारखंड ओलंपिक संघ

आरके आनंद का अध्यक्ष और शिवेंद्र दुबे का कोषाध्यक्ष बनना तय, महासचिव पद के लिए एस एम हाशमी-विशाल शर्मा आमने-सामने
रांची

sportsjharkhand.com  टीम

 

झारखंड ओलंपिक संघ (जेओए) आगामी 23 जून ओलंपिक दिवस आम लोगों व खिलाड़ियों के लिए क्वीज व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन रेडियो धूम, रांची केन्द्र से आयोजित होगा जबकि निबंध प्रतियोगिता राज्य खेल संघों व जिला ओलंपिक संघों के सहयोग से आयोजित की जाएगी। क्वीज के आयोजन व निबंध प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए जेओए ने सभी राज्य खेल संघों व जिला ओलंपिक संघों सोमवार को पत्र लिखकर आग्रह किया है। क्वीज व निबंध के अलावा सभी जिला मुख्यालयों पर सेल्फी प्वाइंट बनाकर खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों-प्रशासकों-खेल प्रेमियों से आग्रह किया गया है कि वे सेल्फी लेकर सोशल साइट्स पर डालें। ये सभी कार्यक्रम अगले महीने से टोक्यो में शुरू होनेवाले ओलंपिक से पहले भारतीय टीम के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।

 

23 जून, ओलंपिक डे पर कार्यक्रमों की रूपरेखा

  • क्वीज : रेडियो धूम, रांची पर
  • निबंध प्रतियोगिता हिंदी और अंग्रेजी (कम से कम सौ वाक्यों में)

           विषय : भारत में ओलंपिक आंदोलन

           Topic : OLYMPIC MOVEMENT IN INDIA

  • ओलंपिक सेल्फी प्वाइंट: जिला मुख्यालयों पर, सेल्फी लें सोशल साइट्स पर अपलोड करें

“सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के बीच ओलंपिक डे पर मैदानों में कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकते, इसलिए ऐसी रूपरेखा तैयार की गयी है कि कार्यक्रम के आयोजन में खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों की सहभागिता ज्यादा से ज्यादा हो सके। जेओए आह्वान करता है कि सेल्फी प्वाइंट पर सरकार के गाइडलाइंस का अनुपालन सभी लोग सुनिश्चित करें।”

मधुकांत पाठक, महासचिव, झारखंड ओलंपिक संघ