झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 : कोरिया ने चाइना को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 से दी शिकस्त

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ में आयोजित झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का पहला मुकाबला जापान और मलेशिया के बीच खेला गया। इस मैच को जापान ने 3-0 गोल से जीत लिया है। वहीं दूसरा मुकाबला चीन और कोरिया के बीच 6:15 से शुरू हुई, मौके पर राज्य सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव मौजूद थे। रांची में हॉकी के इस प्रतियोगिता को लेकर गजब का क्रेज दिख रहा है। स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ हो रही है।

18वें मिनट में कोरिया ने चाइना पर 1-0 की लीड ली। बता दें की कोरिया ने पहले पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाया और एएन सुजिन ने इसे गोल में तब्दील कर दिया। इस बीच चाइना को 10 पेनाल्टी शूट आउट का मौका मिला, लेकिन इस मौके को भुनाने में टीम असफल रही, तीसरे क्वाटर में भी कोरिया 1-0 से आगे ही रही वहीं आखरी मिनट तक चाइना गोल के लिए संघर्ष करती दिखी, जबकि चाइना ने इस मैच को काफी अटैकिंग मोड में खेला, बावजूद इस मैच को कोरिया ने 1-0 से जीत लिया।