झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज VFI कार्यकारिणी समिति के सदस्य निर्वाचित

झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज VFI कार्यकारिणी समिति के सदस्य निर्वाचित
रांची/नई दिल्ली

टीम sportsjharkhand.com 

शनिवार 7 जून 2025 को माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (VFI) का बहुप्रतीक्षित और निष्पक्ष चुनाव सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक चुनाव में झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज कार्यकारिणी समिति सदस्य पद पर विजयी हुए।

निर्वाचित कमिटी

अध्यक्ष – वीरेंद्र कंवर
उपाध्यक्ष – हनुमंत सिंह और सुशांत विश्वकर्मा
महासचिव – रामानंद चौधरी
कोषाध्यक्ष – हरिसिंह चौहान
संयुक्त सचिव –आनंद राजहंस और  कुलदीप वत्स
कार्यकारी सदस्य – विनय जोसेफ, उत्तम राज, मिथिलेश कुमार सिंह, पार्थ दास और एस. रामदासी

उत्तम राज की जीत पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के समस्त पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है।