झारखंड राज्य स्तरीय टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता 23 जनवरी से मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रांची में

| रांची |
झारखंड टेनिस संघ (JTA) के तत्वावधान में झारखंड राज्य टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टेनिस स्टेडियम में 23 से 26 जनवरी तक होगा। प्रतियोगिता में U 12, U 14, U16, U18 बालक-बालिका और महिला- पुरुष के एकल व युगल स्पर्धाएं होंगी। महिला-पुरुष वर्ग में मिक्स्ड डबल्स की स्पर्धाएं भी आयोजित की होंगी। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर स्टेट रैंकिंग शुरू होगी जिसके आधार पर खिलाड़ियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रतियोगिता में झारखंड टेनिस संघ से पंजीकृत खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। निबंधन के लिए खिलाड़ी www.tennisjharkhand.com पेज पर जाकर अपना फॉर्म भर सकेंगें। निबंधन कराने की आखिरी तिथि 20 जनवरी है। JTA ने निबंधन की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन एवं पेपरलेस कर दिया है।
