झारखंड पुलिस के सिपाही तेज नारायण बहरीन कबड्डी टीम के हेड कोच बनाए गए

| रांची |
झारखंड पुलिस में गोड्डा में सिपाही के पद पर कार्यरत तेज नारायण बहरीन कबड्डी यूथ टीम के हेड कोच बनाए गए हैं। तेज नारायण को 22 से 31 अक्टूबर तक बहरीन में आयोजित होनेवाली तीसरी यूथ एशियन गेम्स के दौरान मेजबान देश की बालक यूथ टीम को प्रशिक्षण देने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। कबड्डी बालक वर्ग में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। बोकारो के रहनेवाले तेज नारायण 14 जुलाई को बहरीन के लिए रवाना होंगे और प्रतियोगिता के समापन के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में वापस लौटेंगे। पता हो कि एशियन यूथ गेम्स में पहली बार कबड्डी को शामिल किया गया है। तेज नारायण की नियुक्ति बहरीन ओलंपिक एसोसिएशन के जरिए बहरीन की सरकार ने की है। तेज नारायण की इस उपलब्धि पर झारखंड कबड्डी संघ और भारतीय कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पता हो कि तेज नारायण एक खिलाड़ी, कोच और तकनीकी अधिकारी के तौर पर राज्य और देश का नाम पिछले दो दशक से रौशन कर रहे हैं और वर्तमान में गोड्डा जिला पदस्थापित हैं।
| “मेरे लिए गौरव का विषय है कि मुझे ये जिम्मेवारी सौंपी गई है। मैं पूरी लगन से साथ जुटूंगा। भारतीय कबड्डी संघ के निदेशक तेजस्वी सिंह गहलोत सर और अध्यक्ष विनोद तिवारी सर का विशेष आभार, आप दोनों के आशीर्वाद के बगैर ये संभव नहीं था”
तेज नारायण, हेड कोच, बहरीन बालक यूथ टीम |