मिनी सब जूनियर नेशनल में झारखंड के तीरंदाजों ने 3 स्वर्ण समेत 6 पदक जीते

मिनी सब जूनियर नेशनल में झारखंड के तीरंदाजों ने 3 स्वर्ण समेत 6 पदक जीते
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

24 से 28 मार्च 2025 तक विजयवाड़ा में खेले गए मिनी सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड के तीरंदाजों ने का बेह्तरीन प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण समेत 6 पदक जीते। 3 स्वर्ण के अलावा 2 रजत और 1 कांस्य पदक भी झारखंड की झोली में आया। सभी विजेताओं को एवं प्रशिक्षकों को इस जीत के लिए झारखंड की तीरंदाजी संघ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

इन्होंने जीता पदक

रिकर्व 40+40 मीटर बालिका एकल : अंजलि पूर्ति ने रजत पदक

इंडियन एकल : सोनी कुमारी पदक

रिकर्व इंडियन बालिका टीम : सलवन्त्ती गोडसोरा, अंजलि पूर्ति, लक्ष्मी कुमारी और आलया श्रीवास्तव ने रजत पदक

कंपाउंड बालिका टीम : अंजू गरी,आरुषि कुमारी, माधुरी कुमारी और सोनाक्षी सिन्हा ने कांस्य पदक

इंडियन बालक टीम : जिज्ञासु रंजन,माधो बिरवा,मंगल सिंह लागुरी और दिनेश बेदिया ने स्वर्ण पदक

इंडियन बालिका टीम : सोनी कुमारी, कृतिका कुमारी, सुनीता टुडी और होलिका कुमारी ने स्वर्ण पदक