झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आगाज मलेशिया और जापान के बीच मुकाबले के साथ हुई

झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आगाज मलेशिया और जापान के बीच मुकाबले के साथ हुई
रांची

टीम sportsjharkhand.com

आज (शुक्रवार) से झारखंड की राजधानी रांची हॉकीमय हो गई। चैंपियनशिप का पहला और उद्घाटन मैच मलेशिया और जापान के बीच शाम चार बजे से शुरू हुई। उद्घाटन मैच के दौरान झारखण्ड के खेल मंत्री हफीजुल हसन, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, डीजीपी अजय सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। खास बात यह है कि मैच को लेकर किसी तरह का टिकट दर्शकों को नही लगा है। पहले आओ व पहले बैठो के तर्ज पर हॉकी प्रेमी अपने रांची शहर में मैच का लुत्फ उठा रहें है।

रोमांचक मैच की हुई शुरुआत

जापान ने 13वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के रूप में मिले मौके का फायदा उठाया, इसे गोल में भुनाया। जापान, मलेशिया से पहले हाफ तक  1-0 की बढ़त बनाई हुई थी, दूसरे हाफ (तीसरे क्वाटर में 43वें मिनट में दूसरा गोल जापान ने मलेशिया को दागा, चौथे क्वाटर के 54वें मिनट में जापान ने तीसरा गोल किया। इस मुकाबले को जापान के 3-0 से जीत लिया है।

जापान ने पहले 13वें मिनट में 4 पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। बता दें कि 13वें मिनट में जापान की ओगावा रिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल ने तब्दील करके 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में दोनो टीम गोल करने में असमर्थ रही। तीसरे क्वार्टर में 43वें मिनट में तोरियामा मई ने शानदार फील्ड गोल कर लीड को 2- 0 किया। मैच के आखिरी मौके पर 54वें मिनट में कोबायकवा शिहो ने गोल कर जापान को 3-0 से जीत दर्ज करने में मदद दिलाई। पूरे मैच के दौरान जापान को 11 पेनाल्टी कॉर्नर मिले और मलेशिया को 1 पेनाल्टी कॉर्नर मिला।

2 बजे से ही एंट्री शुरु

इससे पहले दर्शकों की स्टेडियम में इंट्री 2 बजे से शुरू हो गई थी। दर्शक दीर्घा के भर जाने पर स्टेडियम में प्रवेश बंद कर दिया गया। वहीं जो दर्शक स्टेडियम के अंदर प्रवेश नही कर पाया उनके लिए मोरहाबादी मैदान में लगे बड़े में स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई।

टूर्नामेंट की शुरुआत

मलेशिया-जापान के मैच के साथ हुई।

झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 की शुरुआत मलेशिया और जापान के पहले मैच से हुई। यह मैच दिन के 4 बजे से शुरू हुई थी। दूसरा मैच चीन व कोरिया के बीच शाम 6.15 बजे से खेला जाएगा।

वहीं, मेजबान भारत रात 8.30 बजे थाईलैंड के साथ मुकाबला करेगी।

हर दिन 3 मैच खेला जाएगा

हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दिन के 4 बजे से, दूसरा मैच शाम के 6.15 बजे से व तीसरा मैच रात के 8.30 बजे से खेला जाएगा।

बताते चलें कि इस चैंपियनशिप को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। मोरहाबादी मैदान के चारो ओर पुलिस बल तैनात है।