झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 DAY 4 : चीन ने मलेशिया को 4-0 से किया पराजित

झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 DAY 4 : चीन ने मलेशिया को 4-0 से किया पराजित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के चौथे दिन के लीग चरण का दूसरा मुकाबला चीन और मलेशिया के बिच खेला गया। चीन ने इस मैच को जीतने के इरादे से उतरी और जबरदस्त प्रदर्शन कर टीम ने मलेशिया को 4-0 से हरा इस मुकाबले को जीत लिया।

लीग परिणाम

अब तक चीन ने 4 मुकाबले खेले 2 जीता 2 में हार

मलेशिया ने 4 मुकाबले खेले, 3 में हार एक ड्रा

मिनट टू मिनट…….

चीन और और मलेशिया के बीच मैच के पहले क्वार्टर में प्रतिस्पर्धा गोल रहित रहा, वहीं मैच के 16वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए चीन की ओर से पहला गोल जियाकी झोंग ने किया। वहीं दूसरा गोल 22वें मिनट में पेनाल्टी के जरिये ही मैंरोंग जोऊ ने किया। 30 वें मिनट में ओर एक पेनाल्टी कार्नर के जरिये चीन के लिए तीसरा गोल ई चीन ने किया। पहला हाफ समाप्ति तक स्कोर 3-0 पर रहा। दूसरे हाफ में भी चीन की टीम मलेशिया पर हावी रही। मैच के 30वें मिनट में चीन की ओर से तीसरा गोल दागी गई, पहला गोल पेनाल्टी कार्नर और दूसरा फील्ड गोल 51वें मिनट में हुई। ये दोनो गोल जियाकी झोंग ने किया। इस बीच चाइना को 11 पेनाल्टी कार्नर मिला जबकि मलेशिया को 0 पेनाल्टी कॉर्नर पूरे मैच के दौरान मिला। इस मैच को चीन ने 4-0 से जीत लिया।

पेनाल्टी कार्नर

चीन- 11

मलेशिया-0