झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 DAY 3 : कोरिया और मलेशिया के बीच कड़ी टक्कर,1-1 की बराबरी पर मैच ड्रा

झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 DAY 3 : कोरिया और मलेशिया के बीच कड़ी टक्कर,1-1 की बराबरी पर मैच ड्रा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में चल रहे झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 DAY 3 का पहला लीग मैच मलेशिया कोरिया के बीच खेला यह मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

रांची में बेहतरीन रिस्पॉन्स

झारखंड महिला एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी को रांची में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रत्येक दिन स्टेडियम में दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ रही है। निशुल्क एंट्री के तहत आयोजित इस चैंपियनशिप का लुफ्त उठाने लोग दूर-दराज से भी आ रहे हैं। चैंपियनशिप के तीसरे दिन भी दर्शकों की हुजूम उमड़ी। तीसरे दिन का पहला लीग मैच कोरिया और मलेशिया के बीच खेला गया।

मिनट टू मिनट.…

पहले हाफ के दोनों क्वार्टर में दोनों टीम बराबरी पर रही। लेकिन तीसरे क्वार्टर के 35वें मिनट में कोरिया को मिले पेनाल्टी कॉर्नर में टीम ने मलेशिया को 1 गोल मार बढ़त बना लिया। लेकिन मलेशिया की टीम वापसी करते हुए। 58वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी में ला खड़ा किया। स्कोर 1-1 के बराबरी पर मैच समाप्त हुआ। बता दें कि कोरिया और मलेशिया के बीच पहला मैच खेला गया। मैच के 35वें मिनट में कोरिया की सुयांग सियो ने पेनॉल्टी कॉर्नर से पहला गोल किया। वहीं मैच के 58वें मिनट में मलेशिया की अजहर नूर ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करते हुए स्कोर को 1-1 पर ला दिया। इस मैच में कोरिया को आठ पेनाल्टी मिले। वहीं मलेशिया को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले।कोरिया बनाम मलेशिया के इस मैच के फर्स्ट हाफ की समाप्ति होने तक दोनों टीमों का स्कोर जीरो रहा। इस दौरान कुल पांच पेनाल्टी मिले। जिसमें चार पेनाल्टी कॉर्नर कोरिया को और एक पेनाल्टी मलेशिया को मिले। तीसरे क्वार्टर का मैच शुरू होते ही 35वें मिनट में कोरिया ने पहला गोल किया।

मैच का शुभारंभ झारखंड सरकार के वन विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी एल ख्यांगते, महिला बाल विकास मंत्री जोबा मांझी और भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान अंसुता लकड़ा ने संयुक्त रूप से किया।