सुब्रतो कप : फर्जी खिलाड़ियों से लैस U 17 जामताड़ा बालक की टीम प्रतियोगिता से बाहर की गई

सुब्रतो कप : फर्जी खिलाड़ियों से लैस U 17 जामताड़ा बालक की टीम प्रतियोगिता से बाहर की गई
रांची
टीम sportsjharkhand.com 

देवघर में खेली जा रही अंतर जोनल U 17 बालक सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में जामताड़ा की टीम को आयोजकों ने बगैर मैच खिलाए ही बाहर कर दिया। दरअसल मैच से पहले आयोजकों ने सभी टीम के खिलाड़ियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया। वेरिफिकेशन के दौरान पाया गया कि जामताड़ा के 10 से ज्यादा खिलाड़ी फर्जी /मैनूपुलेटेड दस्तावेजों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने आए थे। टीम को बैरंग वापस कर दिया गया और साहिबगंज की टीम को वॉकओवर दिया गया।

जामताड़ा जिला खेल पदाधिकारी (DSO) संतोष यादव से उपरोक्त विषय पर पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठाया।