सत्र 2024-28 के लिए JAA के अध्यक्ष बने चंद्रदेव सिंह, शिव कुमार पांडेय महासचिव और कोषाध्यक्ष बने आशीष कुमार

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड एथलेटिक्स संघ का एजीएम सह चुनाव सत्र 2024-28 रविवार को आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम, नामकुम में
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आवजर्वर कमल कुमार मित्रा, झारखंड ओलंपिक संघ के आवजर्वर शैलेंद्र कुमार पाठक और रिटर्निंग ऑफिसर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तेजनारायण दुबे की देख रेख में आयोजित हुई। झारखंड के जिला संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक हुई।
निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी
झारखंड एथलेटिक संघ के कार्यकारिणी पदों पर उतने ही नामांकन प्राप्त हुए, जितने पद थे। अतः सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने जाने की घोषणा की गई है।
विभिन्न पदों पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के सत्र 2024-28 के लिए नई कमिटी की सूची इस प्रकार है।
नई कमिटी
अध्यक्ष – चंद्रदेव सिंह
कार्यकारी अध्यक्ष – उदय सिंह मुन्ना
सीनियर उपाध्यक्ष- किरण रानी नायक
उपाध्यक्ष-वरुण कुमार, सिकंदर महतो, सुखैर भगत, आशु भाटिया, योगेश प्रसाद, संजय त्रिपाठी, रणवीर सिंह
सचिव – शिव कुमार पांडेय
कोषाध्यक्ष – आशीष कुमार
कार्यकारी सचिव – प्रभाकर वर्मा
सीनियर संयुक्त सचिव- अजय नायक
संयुक्त सचिव- अजीत कुमार, रविंद्र मुर्मू,प्रभात रंजन तिवारी, अशोक कुमार, एडलिन केरकेट्टा, सरोज कुमार यादव, राकेश कुमार सिंह
कार्यकारिणी सदस्य – डॉ मधुकांत पाठक , विनीत मधुकर।
जेएए कोर कमिटी अध्यक्ष -डॉ मधुकांत पाठक
सदस्य – जेएए अध्यक्ष, जेएए कार्यकारी अध्यक्ष जेएए सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारी सचिव और शशांक भूषण सिंह।