नस…नस…जानता है… मैं… मुंह खोलेगा… न… तो… G@₹& फट जाएगा…

जेएससीए के ओवल मैदान में भी अब हो सकेगा डे-नाइट क्रिकेट मैचों का आयोजन
रांची
टीम sportsjharkhand.com

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आलाकमान के खासमखास रहे लोग जो बातें कर रहे हैं, उससे तो यही प्रतीत हो रहा है कि नाराजगी की प्लेग काफी तेजी से फैल रही है। 2022-2025 सत्र के लिए नई कमिटी ऑफ मैनेजमेंट का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया हो लेकिन सर्वसम्मति जैसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। JSCA की वोट की राजनीति से जुड़े एक पूर्व कोच, एक वर्तमान राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा दो आजीवन सदस्यों के बीच हो रही बातचीत का जो ऑडियो वायरल हो रहा है, वो तो यही बताता है। क्रिकेट को जाननेवालों के लिए आवाज पहचानना कोई कठिन काम नहीं।

ऑडियो में कोच साहब साफ साफ बोल रहे हैं कि मैं… नस…नस…जानता हूं…मैं… मुंह खोलेगा… न… तो… G@₹& फट जाएगा…। इसके अलावा कई तरह की बाते हैं। 

वायरल ऑडियो 9 अप्रैल का बताया जा रहा है जिसकी रिकॉर्डिंग JSCA मैनेजिंग कमिटी का हिस्सा रह चुके एक सदस्य द्वारा किए जाने की बात सामने आ रही है। 9 अप्रैल को एक खान पान का कार्यक्रम था और उसी दौरान धोखे में रखकर ये रिकॉर्डिंग की गई है। 

रिकॉर्डिंग करनेवाले को भरोसा था कि वो इस बार मैनेजिंग कमिटी का हिस्सा बनेगा। जब ऐसा हो न सका तो नामांकन के बाद ऑडियो वायरल किया गया है। इसके बाद से कोच व खिलाड़ी हर जगह अपनी सफाई पेश कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि वर्तमान कमिटी के एक प्रमुख पदाधिकारी की नाराजगी इतनी ज्यादा है कि AGM के दौरान उनके साथियों ने कोच साहेब को दीवाल धर लेने को कहा। संभावना है कि कोच साहेब पर अनुशासन का डंडा चल जाए।

ऑडियो यहां सुने ⇓

 

 

(sportsjharkhand.com इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है)