CCC के EOGM में भारी हंगामे के बीच अध्यक्ष का गट्टा पकड़ माइक छीनने की कोशिश, हल्ला-हंगामा के बीच संशोधन का प्रस्ताव मंजूर होने की घोषणा

| रांची |
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के कंट्री क्रिकेट क्लब CCC के विशेष आम सभा (EOGM) में भारी हल्ला हंगामे के बीच मात्र छह मिनट में आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन (AOA) में संशोधन को मंजूरी की घोषणा कर दी गई। दरअसल EOGM की शुरुआत होते ही CCC के अध्यक्ष राजेश वर्मा बॉबी ने डायरेक्टरों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव वापस लेने की घोषणा की। इसके बाद पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने तमाम विषयों पर तार्किक तरीके से अपनी बात रखनी शुरू की। इसी बीच दोनों पक्षों की ओर से हल्ला हंगामा शुरू हो गया। एक ग्रुप की ओर से JSCA के संयुक्त सचिव पी एन सिंह और दूसरी ओर से संजय विद्रोही का अमर्यादित व्यवहार देख सदस्य हैरान परेशान दिखे। इसी बीच एक सदस्य ने अध्यक्ष राजेश वर्मा बॉबी का गट्टा पकड़ माइक छीनने की कोशिश भी की। इसी हल्ला हंगामे के बीच सब पास हो गया सब पास हो गया की आवाज सुनाई दी। सभागार में बैठे ज्यादातर सदस्यों को बाद में पता चला कि EOGM की बैठक समाप्त हो गई है। EOGM में दौरान दोनों पक्षों की ओर से किए गए व्यवहार को लेकर आम सदस्यों में काफी नाराजगी दिखी।
यहां देखिए हंगामे का वीडियो 👇🏻
CCC की EOGM और CCC द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति परस्पर विरोधाभाषी
CCC की EOGM के बाद JSCA/CCC और पत्रकारों के आधिकारिक ग्रुप में विज्ञप्ति जारी की गई 👇🏻
PRESS RELEASE
Extraordinary General Body Meeting of Country Cricket Club
Ranchi, July 28, 2024
An Extraordinary General Body Meeting (EOGM) of the members of Country Cricket Club (CCC) was held today at 12:00 Noon at the JSCA International Stadium Complex, Ranchi.
The agenda of the meeting was to adopt the amended Articles of Association of Country Cricket Club. The members present voted in favor of the agenda with a special majority, thereby passing the proposal as Special Business.
मतलब CCC की EOGM में आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में स्पेशल बिजनेस (प्रस्तावित संशोधन) को विशेष बहुमत (दो तिहाई बहुमत) से पारित कर दिया गया।
अब सवाल उठता है कि विज्ञप्ति बता रही है कि सभी एजेंडे पास हो गए तो EOGM के दौरान डायरेक्टरों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव कैसे और किन परिस्थितियों में वापस हो गया ? इसका प्रस्ताव किसने और कब लाया ? इस पर सवाल पूछने पर CCC के कर्ता धर्ताओं ने परस्पर विरोधाभाषी बयान दिए। एक पदाधिकारी ने कहा नियम सम्मत कार्रवाई हुई जबकि दूसरे ने कहा कि मैनेजिंग कमिटी ने ये प्रस्ताव वापस लिया।
EOGM की कार्यवाही को लेकर CCC के फाउंडर सह वर्तमान डायरेक्टर और मैनेजिंग कमिटी आमने सामने
रविवार को हुए EOGM की कार्यवाही को लेकर फाउंडर सह वर्तमान डायरेक्टर सह हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और वर्तमान मैनेजिंग कमिटी आमने सामने आ गई है। मनीष जायसवाल ने कहा कि CCC के सदस्यों की इससे ज्यादा बेइज्जती नहीं हो सकती। CCC को लूट और राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। दूसरी ओर CCC के कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि संस्था में कई विषयों पर विरोधाभाष हो सकता है लेकिन कमिटी पर अनर्गल आरोप लगा संस्था को बदनाम करने की प्रवृति से सदस्यों को बाज आना चाहिए। संस्था रहेगी तभी हम सभी का मान सम्मान बना रहेगा।
EOGM में शामिल 409 सदस्यों में से एक तिहाई से ज्यादा सदस्य विरोध पर उतरे
EOGM की समाप्ति के तुरंत बाद बैठक में शामिल 409 सदस्यों के एक तिहाई से ज्यादा सदस्य कार्यवाही के तौर तरीके को लेकर विरोध पर उतर आए हैं। खबर लिखे जाने तक 155 सदस्यों ने विरोध दर्ज कराते हुए मामले को उचित फोरम पर मजबूती से उठाने का निर्णय लिया है। पता हो कि EOGM के दौरान AOA में संशोधन के लिए दो तिहाई सदस्यों की जरूरत होती है। मतलब रविवार को AOA का प्रताव पारित होने के लिए विरोध में 137 से कम सदस्यों का होना अनिवार्य था/है। ऐसे में 155 सदस्यों का विरोध में उतरना कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा।
…जब EOGM की प्रोसिडिंग की रिकॉर्डिंग कर रहे कैमरामैन हो गए गायब
EOGM की प्रोसिडिंग की रिकॉर्डिंग के लिए दो वीडियो रिकॉर्डिस्ट लगाए गए थे। कार्यवाही के बाद दोनों वीडियो रिकॉर्डिस्ट गायब पाए गए। काफी देर खोजने के बाद पता चला कि उन्हें कुछ सदस्य उठा कर ले गए थे और वीडियो फुटेज की चिप लेकर छोड़ा। पता चला है कि वीडियो रिकॉर्डिस्ट ने समझदारी दिखाते हुए दूसरा चिप थमा दिया है।
2006 बोकारो में आयोजित JSCA के AGM का इतिहास दोहराया गया
रविवार 28 जुलाई 2024 को 2006 के बोकारो में आयोजित JSCA के AGM का इतिहास दोहराया गया। 2006 में तत्कालीन IG अमिताभ चौधरी ने अपने विभागीय प्रमुख सह तत्कालीन गृह मंत्री सुदेश महतो को चुनाव में पटखनी दी थी। रविवार को CCC के EOGM में IG अखिलेश झा ने ADG आर के मलिक को रणनीतिक तौर पर धूल चटा दी।