इमा कराटे प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के तत्वाधान में मुख्य प्रशिक्षण केंद्र संत जोसेफ क्लब में सात दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत रविवार को की गई। पहले दिन कराटे खिलाड़ियों को रोड फाइट का प्रशिक्षण दिया, जिसमें आत्मरक्षा के साथ विपक्षी को धूल चटाने की तकनीक बताई गई। इमा के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने खिलाड़ियों को तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। रांची के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के कराटे खिलाड़ियों ने इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर अगले 7 दिनों तक इमा के अलग-अलग शाखाओं पर आयोजित किया गया है, जिससे उस क्षेत्र में रहने वाले कराटे खिलाड़ियों को कराटे प्रशिक्षण लेने में आसानी हो। प्रशिक्षण के दौरान कोविड को देखते हुए इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में कराटे प्रशिक्षण का महत्व भी बताया गया।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान इमा के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने सफल खिलाड़ियों के बीच बेल्ट एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया। शिविर को सफल बनाने में इमा के अध्यक्ष संसाई अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की समेत कई लोगों ने भूमिका महत्वपूर्ण रही।