राज्य के डे बोर्डिंग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ा

राज्य के डे बोर्डिंग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ा
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड में संचालित सभी डे बोर्डिंग प्रशिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। सभी प्रशिक्षकों का मानदेय 14038 रुपए प्रतिमाह से बढ़कर 19467 रुपया प्रतिमाह कर दिया गया है। इस निमित्त खेल निदेशक संदीप कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। पता हो कि डे बोर्डिंग कोच पिछले एक वर्ष से मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर कई बार खेल निदेशक के पास आवेदन दे चुके थे।