हॉकी रांची सब जूनियर बालक/ बालिका टीम गठन को लेकर ट्रायल का आयोजन

हॉकी रांची सब जूनियर बालक/ बालिका टीम गठन को लेकर ट्रायल का आयोजन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

हॉकी झारखण्ड सब जूनियर बालक एवं बालिका स्टेट चैंपियनशिप 2023 के लिए हॉकी रांची सब जूनियर बालक और बालिका टीम तैयार कर रही है।

बालक वर्ग टूर्नामेंट के लिए सह चयन ट्रायल 22 अप्रैल 2023 सुबह 8 बजे से और बालिकाओं के लिए 23 अप्रैल को सुबह 8 बजे से बरियातू एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम रांची में होना तय है। इस टूर्नामेंट सह चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते है, जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 है। खिलाड़ियों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक टीम (सचिव, हॉकी रांची) फोन नंबर 8709090813 या 9835975173 पर संपर्क कर सकते हैं।