हॉकी तेलंगाना के अध्यक्ष सरल तलवार ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह पर भयादोहन कर 25 लाख रुपए मांगने का लगाया आरोप, भोलानाथ सिंह ने रांची में दर्ज कराई FIR

| रांची/दिल्ली |
पिछले कई वर्षों से हॉकी इंडिया “पैसों की बंदरबांट” जैसे गंभीर आरोपों से दो चार होती रही है। भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच CBI कर रही है तो कई मामले अदालतों की चौखट पर फैसले के इंतजार में हैं। इस बीच हॉकी तेलंगाना के अध्यक्ष सरल तलवार के 10 पन्नों के पत्र ने हॉकी इंडिया में चल रहे “पैसों के खेल” की एक नई परत खोल दी है। दरअसल हॉकी इंडिया ने सरल तलवार की अध्यक्षतावाली हॉकी तेलंगाना की कमिटी को भंग कर एड हॉक कमिटी बना दी है। इसका प्रतिवाद करते हुए सरल तलवार ने HI के अध्यक्ष दिलीप तिर्की को एक पत्र लिखा है। 10 पन्नों के इस पत्र में HI के महासचिव भोलानाथ सिंह व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरल तलवार ने कहा है कि ग्रेवंस रिड्रेसल कमिटी की रिपोर्ट को मैनेज करने के लिए भोलानाथ सिंह ने भयादोहन कर 25 लाख रुपए की मांग की। पूरे मसले पर विस्तार से अपना पक्ष रखते हुए सरल तलवार ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की से आग्रह किया है कि वे इस मसले पर तार्किक तौर पर निर्णय लें। आरोप संबंधी ये पत्र 21 नवंबर को HI के व्हाट्सएप ग्रुप में डाला गया। इसके बाद HI महासचिव भोलानाथ सिंह ने 21 नवंबर को रांची के लालपुर थाने में हॉकी इंडिया और उन्हें (भोलानाथ सिंह) बदनाम करने के आरोप में FIR दर्ज करा दी है।
“ग्रेवांस रिड्रेसल कमिटी की रिपोर्ट मैनेज करनी है तो देने होंगे 25 लाख रुपए”
पत्र में सरल तलवार ने लिखा है कि
“Telangana Hockey case as both Mr Sekar J Manoharan who is my man and Mr V Sunil Kumar who has issues in his state and if he will not do as per Mr Bholanath Singh’s instructions, then action will be initiated in his state as well. And for getting a favourable decision from the committee, TH had to pay Rs. 25 Lakhs to the Secretary General HI, of which Rs. 10 Lakhs will go to Mr Sekar J Manoharan, the chairman of the Committee to handle this issue favourably. He further added that don’t worry, he will ensure that Telangana Hockey will get back this amount of Rs. 25 Lakhs through various yearly grants which he will declare and make Telangana Hockey eligible for. He further added that after the first 25 Lakhs is got back by Telangana Hockey, TH will have to pay Mr Bholanath Singh 10% of all the grants received by Telangana Hockey.”

“I told him that I don’t believe in kick-backs and bribes and I refused to give any money. Then Mr Bholanath Singh told me that tomorrow (4th of November 2023) The Grievance Redressal Committee is going to meet and said that the outcome of the meeting will depend on TH’s decisions. He said that he will give TH 7 days to decide and comply with the demand of Rs. 25 Lakhs (till which time he will hold the decision of the committee and if TH agrees to pay this amount to CDR R.K Srivastav will co-ordinate for the collection of money and not issue any adverse order) and if the payment of the amount is not confirmed within 7 days, the committee will declare and adverse order and dismiss the entire board of Telangana Hockey and form and Adhoc Committee which will control and decide the elections and fate of Telangana Hockey.”

3 नवंबर को HI की AGM के बाद जब सरल तलवार हॉकी तेलंगाना के विषय पर भोलानाथ सिंह से मिले तो उन्होंने पूरे मसले की जानकारी होने की बात स्वीकारी और कहा कि जो भी हो रहा है वो मेरे कहने पर ही हो रहा है। अगर आप ये मसला सेटल करना चाहते हैं तो ग्रेवांस रिड्रेसल कमिटी की रिपोर्ट को मैनेज करने के लिए 25 लाख रुपए कमांडर आर के श्रीवास्तव के जरिए जमा करवा दें। 7 दिन के अंदर पैसे जमा हो गए तो रिपोर्ट मैनेज हो जाएगी। इन पैसों में से 10 लाख रुपए ग्रेवांस रिड्रेसल कमिटी के चेयरमैन को दिए जाएंगे। आरके श्रीवास्तव ने भी इशारों इशारों में पैसे दे देने की वकालत की। बकौल तलवार भोलानाथ सिंह ने ये 25 लाख रुपए राज्य संघों को मिलने वाले विभिन्न ग्रांट के जरिए वापस करने का भी प्रलोभन दिया और शर्त लगाई की ग्रांट में मिलनेवाली रकम में से 10% राशि उन्हें (भोलानाथ सिंह) को देनी होगी। बकौल सरल तलवार उन्होंने पैसे देने से साफ साफ मना कर दिया और इसी कारण हॉकी तेलंगाना में एड हॉक कमिटी बना दी गई।
“जल्द ही इस्तीफा देंगे हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और CEO एलेना नॉर्मन”
सरल तलवार ने पत्र में लिखा है कि
“Mr Bholanath Singh also told me that very soon Hockey India President Mr Dilip Tirkey will resign and CEO Hockey India will also leave the job because we have created such difficult condition for them that they have no other choice but to leave. So you can understand my power and control in HI.”

भोलानाथ सिंह ने उन्हें कहा कि मैंने ऐसी परिस्थितियां बना दी हैं कि हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और CEO एलेना नॉर्मन जल्द ही परेशान होकर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
“बिहार, हरियाणा, जम्मू कश्मीर समेत एक दर्जन राज्यों में बनेगी एड हॉक कमिटी”
बकौल सरल तलवार
“I told Mr Bholanath Singh about the injustice that was happening to Telangana Hockey and how some of the staff of Hockey India like Bhupinder Singh where instigating complaints and 3rd party issues in Telangana (the proof of which was submitted along with the replies to our complaints to redressal committee.) After hearing the same to my utter shock and surprise Mr Bholanath Singh turned to me and said that he was aware of everything and it was done on his instructions. He told me that the same will be done in other state associations also like Jammu and Kashmir, Haryana, Delhi, Bihar, Manipur, Tripura, Rajasthan, Maharashtra, Gujarat, Andaman & Nicobar and Karnataka (he said one or two more which I don’t remember and he told me that rest of the other state and uti’s have reached understanding with him) He told me that these states like Telangana are not respecting the Secretary General position and authority, and hence will be punished.”

भोलानाथ सिंह ने बातचीत में कहा कि हॉकी तेलंगाना के पदाधिकारी उनका (भोलानाथ सिंह) और उनके पद का सम्मान नहीं कर रहे। यही गलतियां कई और राज्य भी कर रहे हैं और आनेवाले दिनों में बिहार, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, मणिपुर, त्रिपुरा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, अंडमान निकोबार और कर्नाटक जैसे राज्यों का भी यही हाल होगा।
किसने क्या कहा ?
| sportsjharkhand.com द्वारा पत्र के तीनों पक्षकार सरल तलवार, भोलानाथ सिंह और दिलीप तिर्की से व्हाट्सएप पर पक्ष लेने का प्रयास किया गया। खबर लिखे जाने तक सिर्फ सरल तलवार ने अपना पक्ष रखा है। दिलीप तिर्की और भोलानाथ सिंह का पक्ष सामने नहीं आया है। जैसे ही उनका पक्ष आएगा, खबर अपडेट कर दी जाएगी।
“इस विषय पर मुझे जो कुछ भी कहना था मैं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की जी को लिखे अपने पत्र के माध्यम से कह चुका हूं” सरल तलवार, अध्यक्ष, हॉकी तेलंगाना (निलंबित) |