14वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 की तैयारी शुरू : विशेष प्रशिक्षण के लिए हॉकी झारखंड ने 27 खिलाड़ियों का किया चयन

14वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 की तैयारी शुरू : विशेष प्रशिक्षण के लिए हॉकी झारखंड ने 27 खिलाड़ियों का किया चयन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

हॉकी इंडिया द्वारा 13 से 23 मार्च तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 के लिए हॉकी झारखंड ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडिय में हुआ। जिसमें झारखंड के सिमडेगा, रांची, खूंटी, रेलवे, एकलव्य हॉकी सेंटर के महिला हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया, इनका कई घंटे ट्रायल लेने के बाद विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए 27 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है।

जिनका विशेष प्रशिक्षण के बाद 18 खिलाड़ियों को टीम में चयनित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाएगा। चयन ट्रायल में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा, भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, हॉकी रांची के अध्यक्ष माइकल लकड़ा, सचिव जयंत केरकेट्टा, नोमिता खलखो भी उपस्थित थे।

चयनित खिलाड़ी

सोनल मिंज, निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रोपनी कुमारी, महिमा टेटे, दीप्ति कुल्लू, दीप्ति टोप्पो,अलबेला रानी टोप्पो, रेशमा सोरेंग, प्रमोदानी लकड़ा, रीमा बखला, पुनीता मिंज, रजनी केरकेट्टा, काजल बड़ा, अंजली बिंझिया, रोशनी डुंगडुंग, पुनीता मिंज, एलिन डुंगडुंग, निक्की कुल्लू, किरण बड़ा, सम्मी बड़ा, अंशु लकड़ा, रश्मि होरो, सुप्रिया मुंडू, सिमटा मिंज, सुभाषी हेमरोम है।