खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ने हफीजुल हसन को खेल मंत्री मानने को तैयार नहीं, CM हेमंत सोरेन को ही बता रहा खेल मंत्री

खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ने हफीजुल हसन को खेल मंत्री मानने को तैयार नहीं, CM हेमंत सोरेन को ही बता रहा खेल मंत्री
रांची
sportsjharkhand.com टीम

 

विधायिका की नाकाबिलियत और कार्यपालिका की अकर्मण्यता के कॉकटेल से उपजी पनौती का साक्षात दीदार करना हो तो झारखण्ड सरकार के खेल विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://sports.jharkhand.gov.in पर चले आईये। वेबसाइट झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ही खेल मंत्री बता रही है जबकि लगभग एक साल पहले 5 फरवरी 2021 को हफीजुल हसन ने मंत्री पद की शपथ ली थी और उन्हें खेल मंत्री बनाया गया था। हर दूसरे दिन टेंडर के कॉरीजेंडम अपडेट करनेवाली वेबसाइट में ऐसी गलती कैसे हो रही है ? दरअसल खेल विभाग में गांधी जी की मृगमरीचिका ही ऐसी है कि कार्यपालिका उससे बाहर नहीं निकल पाती है। विभाग का अतीत भी ऐसा ही रहा है।

 

सचिव का नाम व तस्वीर बदल गयी, मंत्री जी के नाम व तस्वीर बदलने में हो रही परेशानी

वेबसाइट पर 5 अगस्त 2021 को विभाग का प्रभार लेनेवाले अमिताभ कौशल का नाम व तस्वीर तो चस्पा दिख रही है लेकिन 5 फरवरी 2021 को शपथ लेनेवाले खेल मंत्री हफीजुल हसन जी की तस्वीर न जाने क्यों गायब है ? विभाग पर जब मंत्री का नेतृत्व जब कमज़ोर होता है तो अधिकारियों पर लापरवाही व अकर्मण्यता हावी हो ही जाती है।