5 जिला खेल पदाधिकारियों का तबादला/पदस्थापना, टेन्योर पूरा होने से पहले ही बदल दिए गए DSO

खेल निदेशालय के "गुणिजनों" ने बगैर तीरंदाजी विशेषज्ञ के ही 11 अभ्यर्थियों का लिया इंटरव्यू, कबड्डी के विशेषज्ञ भी रहे नदारद

 

रांची

टीम sportsjharkhand.com 

राज्य के 5 जिला खेल पदाधिकारियों (DSO) का तबादला/पदस्थापना किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद के DSO दिलीप कुमार को गढ़वा, गढ़वा DSO उमेश लोहरा को धनबाद (साथ में बोकारो DSO के मातृत्व अवकाश में रहने के कारण अतिरिक्त प्रभार), साहेबगंज DSO राजेश चौधरी का स्थानांतरण खूंटी किया गया है जबकि लातेहार DSO संजीत कुमार को पलामू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और
गोड्डा DSO प्राण महतो गोड्डा अब अपने जिले के अलावा साहेबगंज का भी प्रभार संभालेंगे। 

 

स्थानांतरण

दिलीप कुमार : धनबाद से गढ़वा,

उमेश लोहारा : गढ़वा से धनबाद (बोकारो का अतिरिक्त प्रभार),

राजेश चौधरी : साहेबगंज से खूंटी

 

अतिरिक्त प्रभार

संजीत कुमार : लातेहार DSO को पलामू का और

प्राण महतो : गोड्डा DSO को साहेबगंज का अतिरिक्त प्रभार 

45 माह में चौथी बार तबादला/पदस्थापना

झारखंड बनने के दो दशक बाद 8 अक्टूबर 2020 को 24 जिलों में DSO की नियुक्ति लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से हुई। इसके बाद 8 अप्रैल 2022 को 17 और 1 अगस्त 2023 को 12 DSO का स्थानांतरण/पदस्थापन हो चुका है। तीन साल का टेन्योर पूरा होने से पहले स्थानांतरण/पदस्थापन से DSO के बीच गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

 

क्या महिला बदसलूकी के कारण बदले गए धनबाद DSO 

धनबाद DSO दिलीप कुमार के तबादले के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या उनका तबादला एक महिलाकर्मी से बदसलूकी के आरोपों के आधार पर किया गया है ? पता हो कि महिलाकर्मी ने विभागीय सचिव से शिकायत की थी जिसपर जांच का जिम्मा धनबाद उपायुक्त को दिया गया था।