पूर्व खेल उपनिदेशक विनय मिश्रा का निधन

| रांची |
पूर्व खेल उपनिदेशक विनय मिश्रा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। विनय मिश्रा जमशेदपुर के अपर समाहर्ता पद पर कार्यरत थे। खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति प्रक्रिया को मूर्त रूप देने में विनय जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विनय मिश्रा के निधन पर झारखंड क्रीड़ा सेवा संघ, प्रशिक्षकों और खेल प्रशासकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।