JSCA के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने इलेक्टोरल अफसर को लिखा पत्र, संवैधानिक प्रावधानों के तहत ससमय चुनाव कराने का किया अनुरोध

JSCA के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने इलेक्टोरल अफसर को लिखा पत्र, संवैधानिक प्रावधानों के तहत ससमय चुनाव कराने का किया अनुरोध
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) में नियमानुसार ससमय चुनाव कराने की मांग करते हुए पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने नियुक्त इलेक्टोरल अफसर एन एन पांडे को पत्र लिखा है। पत्र JSCA अध्यक्ष व सचिव को भी संबोधित है और इसकी प्रतिलिपि सभी सदस्यों को भी भेजी गई है। पत्र में कुलदीप सिंह ने लिखा है कि 2 अप्रैल को JSCA के क्लॉज 32 के अनुसार 28 दिन के क्लियर नोटिस के तहत इलेक्टोरल अफसर की नियुक्ति कर दी गई लेकिन चुनाव की तिथियों का ऐलान नहीं हुआ। सचिव ने बताया कि चुनाव जून 2025 के बाद होंगे जबकि सर्वोच्च न्यायालय और JSCA के बायलॉज 8 के अनुसार कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) का टेन्योर 3 साल का है। पिछले चुनाव 1 मई 2022 को हुए थे इस लिहाज से वर्तमान CoM का कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। ऐसे में जिम्मेवार लोगों से आग्रह है कि ससमय चुनाव करा कर आम सदस्यों के अधिकारों की रक्षा की जाए।। पत्र सार्वजनिक होने के बाद JSCA सदस्यों के बीच गहमा गहमी बढ़ गई है। पता हो कि कुलदीप सिंह ने पहले ही अध्यक्ष पद की दावेदारी ठोक दी है।

पता हो कि 2 अप्रैल को CoM की बैठक में ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने के बाद AGM कराने का निर्णय लिया गया था। CoM के पदाधिकारियों का तर्क था कि क्लॉज 20(a) के तहत 31 अगस्त तक AGM कराने की बाध्यता है। इसी के तहत AGM सह चुनाव की तिथि बाद में तय कि जाएगी लेकिन जब चुनाव की तिथि ही तय नहीं थी तब इलेक्टोरल अफसर की नियुक्ति क्यों की गई ? इस प्रश्न का तार्किक जवाब किसी के पास नहीं। JSCA के कई सदस्यों ने बताया कि वर्तमान कमिटी को पता है कि निर्वाचित होकर दोबारा आना आसान नहीं, इसलिए वे अपना टेन्योर नियमों के प्रतिकूल जाकर बढ़ा रहे हैं। मामला फंसा तो आनेवाली कमिटी झेलेगी।

कुलदीप सिंह का पत्र