JSCA के CCC के पूर्व निदेशक राजीव कुमार सिंह पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में FIR दर्ज करने का आवेदन

JSCA के CCC के पूर्व निदेशक राजीव कुमार सिंह पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में FIR दर्ज करने का आवेदन
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

स्व अमिताभ चौधरी की पत्नी व पूर्व IPS निर्मला कौर ने बिहार हाई कोर्ट के अधिवक्ता सह JSCA के आजीवन सदस्य सह CCC के पूर्व निदेशक राजीव कुमार सिंह पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया गया है। 18 दिसंबर को अरगोड़ा पुलिस थाना, रांची में दिए गए क्रिमिनल कंप्लेंट में यह आरोप लगाया गया है कि JSCA के संस्थापक स्वर्गीय अमिताभ चौधरी के पार्थिव शरीर को सम्मान रूप में दिए गए तिरंगे को उनके परिवार से जबरन लेकर उसे काट-पीट करके विरूपित और विखंडित कर दिया गया था। इसके अलावा ये भी आरोप लगाया गया है कि बिहार में शराबबंदी के कारण राजीव कुमार सिंह रांची स्थित JSCA स्टेडियम में स्थायी कमरा रखे हुए है। जहाँ यह लगातार आते रहते है। राजीव कुमार सिंह पर राष्ट्रीय-गौरव अपमान-निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 एवं भारतीय झंडा संहिता 2002 की धारा 1.1 , 2.1, 2.2, 3.5 एवं 3.2 के अंतर्गत आपराधिक प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया है।

आवेदन की प्रति