झारखंड क्रीड़ा सेवा संघ का गठन, रूपा रानी तिर्की अध्यक्ष और तुषार राय बने सचिव

| रांची |
झारखंड के जिला खेल पदाधिकारियों ने बुधवार को एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम के सभागार में झारखंड क्रीड़ा सेवा संघ का गठन किया। संघ के गठन के लिए बुधवार को बैठक आहूत की गई थी। बैठक के दौरान सभी जिला क्रीड़ा पदाधिकारी मौजूद थे और सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। रूपा रानी तिर्की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं जबकि तुषार राय सचिव। नवगठित कमिटी इस प्रकार है
अध्यक्ष : रूपा रानी तिर्की, चाईबासा
उपाध्यक्ष : शिवेंद्र कुमार सिंह, रांची
सचिव : तुषार कुमार राय, चतरा
संयुक्त सचिव : कैलाश राम, कोडरमा, संतोष कुमार, देवघर और उमेश लोहारा, धनबाद
कोषाध्यक्ष : मनोज कुमार, गुमला
सह कोषाध्यक्ष : राजेश कुमार चौधरी, खूंटी व मार्क्स हेंब्रम, रामगढ़
कार्यकारिणी सदस्य : अन्य सभी जिला के खेल पदाधिकारी