फ्लोरेंस बारला ने 400 मीटर दौड़ में जीता रजत, सदानंद कुमार फाल्स स्टार्ट के कारण डिस्क्वालिफाई

फ्लोरेंस बारला ने 400 मीटर दौड़ में जीता रजत, सदानंद कुमार फाल्स स्टार्ट के कारण डिस्क्वालिफाई
रांची

sportsjharkhand.com

 

फ्लोरेंस बारला ने नई दिल्ली में खेली जा रही पहली U 23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के लिए रजत पदक जीता। चैंपियनशिप में झारखण्ड का ये पहला पदक है। फ्लोरेंस बारला ने 400 मीटर दौड़ में 54.69 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता जबकि पहला स्थान आंध्रप्रदेश की दांती को मिला जिन्होंने 53.05 सेकंड का समय निकाला। इस स्पर्धा का कांस्य हरियाणा की नैंसी ने 55.25 सेकंड के समय के साथ जीता। फ्लोरेंस के पदक जीतने पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।

 

भाटिया एथलेटिक्स अकादमी की प्रशिक्षु हैं फ्लोरेंस बारला

फ्लोरेंस वाला लॉकडाउन के दौरान बोकारो में शुरू की गई भाटिया एथलेटिक अकादमी की प्रशिक्षु हैं। आशु भाटिया उनके प्रशिक्षक हैं। इससे पहले फ्लोरेंस JSSPS की प्रशिक्षु थीं जहां आशु भाटिया ही उन्हें प्रशिक्षण देते थे।

फाल्स स्टार्ट के कारण झारखण्ड के हाथ से फिसला एक और पदक

झारखंड के एक अन्य एथलीट सदानंद कुमार फाइनल में फाल्स स्टार्ट के कारण डिसक्वालीफाई कर दिए गए। सदानंद ने सेमीफाइनल में 10.79 सेकेंड का वक्त निकाला था जबकि फाइनल में तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतियोगी ने 10.80 सेकंड का समय निकाल कांस्य पदक जीता। सदानंद फाइनल में सेमीफाइनल का प्रदर्शन भी दोहराते तो झारखंड के हाथ में एक और पदक जरूर आता।