JSCA के इतिहास में पहली बार अराजकता का माहौल, अध्यक्ष व सचिव के बीच अहम की लड़ाई के कारण तय समय सीमा पर नहीं होगा AGM

JSCA में 8 वर्तमान/पूर्व खिलाड़ियों, 2 IAS और 2 IPS समेत 29 लोगों को आजीवन सदस्यता दिए जाने का रास्ता साफ, जांचोपरांत विशेष समिति ने दी हरी झंडी
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) में अध्यक्ष संजय सहाय और सचिव देवाशीष चक्रवर्ती उर्फ पिंटू दा के बीच अहम की लड़ाई ने JSCA में अराजकता का माहौल बना दिया है। हालात ये हो गए हैं कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऑडिटेड रिपोर्ट को लेकर दोनों आमने-सामने हैं और इसका नतीजा ये है कि अब JSCA के इतिहास में पहली बार वार्षिक आम सभा (AGM) अपने तय समय पर नहीं हो पाएगी। JSCA के निबंधित बायलॉज के सेक्शन 20 के अनुसार

20. Annual General Meeting

a) The Annual General Meeting of the Association shall be held every year not later than 31st August at such place and time as the President may fix.
The Honorary Secretary shall issue nine clear day’s notice to all bona fide members, with the agenda specifying the business to be transacted at the meeting. A copy of the Annual Report and the audited Statement of Accounts of the previous year shall accompany the notice.

मतलब JSCA की AGM अध्यक्ष द्वारा तय किए गए जगह पर किसी भी सूरत में 31 अगस्त तक हो जानी चाहिए। सचिव द्वारा AGM की नोटिस साफ साफ 9 दिन पहले सभी सदस्यों को दे देनी चाहिए, नोटिस के साथ वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड रिपोर्ट की कॉपी भी अनिवार्य रूप से भेजी जाए।

नियमतः 21 अगस्त की रात 12 बजे तक नोटिस जारी हो जाता तो 31 अगस्त को AGM हो जाता। अब चुकी AGM का नोटिस जारी नहीं हुआ तब यह तय हो गया कि अध्यक्ष और सचिव के बीच अहम की लड़ाई में इस वर्ष का AGM तय समय सीमा के अंदर नहीं होगा।

 

ऑडिट रिपोर्ट को लेकर आमने सामने हैं अध्यक्ष व सचिव

अध्यक्ष व सचिव के बीच का शीत युद्ध पिछले कई वर्षों से जारी है लेकिन अमिताभ चौधरी के दिवंगत होने के बाद इसमें समय समय पर धार आती रही है। इस बार ऑडिट रिपोर्ट को लेकर दोनों आमने सामने हैं। अध्यक्ष ने ऑडिट रिपोर्ट पर यह कहकर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया कि जब तक वे आय व्यय से जुड़े सभी दस्तावेज नहीं देख लेते तब तक हस्ताक्षर नहीं करेंगे। जानकारी के अनुसार सचिव व कोषाध्यक्ष ने खबर लिखे जाने तक अध्यक्ष को कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया है।

 

ये तो होना ही था

स्वार्थ परायणता के कारण जब काबिल लोगों को दरकिनार कर नाकाबिल लोगों को सत्ता की चाभी सौंपी जाती है तो उसका हश्र झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) जैसा होना तय है। 1 मई 2022 को जब JSCA के सत्र 2022-25 के लिए चुनाव हुए तो JSCA के तत्कालीन बॉस अमिताभ चौधरी (अब दिवंगत) ने सभी पदों पर अपने नाकाबिल प्यादों की ताजपोशी करा दी। अमिताभ चौधरी ने नाकाबिल प्यादों को इसलिए चुना कि तीन साल तक वे अपनी काबिलियत से पर्दे के पीछे से संघ चला सकें लेकिन इसी बीच 16 अगस्त को अमिताभ चौधरी का देहावसान हो गया। इसके बाद नाकाबिल प्यादों के अंदर का बंदर बाहर आ गया और जिसे जब मौका मिला सत्तारूपी नारियल से एक दूसरे को घायल करने लगा। ये पहली बार है कि सत्ताधारी बंदरों की आपसी लड़ाई में फेंके गए नारियल से आम सदस्यों को घायल होना पड़ा है।

 

“इस विषय पर JSCA का आधिकारिक पक्ष लेने के लिए सचिव पिंटू दा को कई बार कॉल किया गया, व्हाट्सएप पर संदेश छोड़ा गया लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल पाया”