FIH ओलंपिक क्वालीफायर : सेमीफाइनल में यूएसए ने जापान को हरा, पेरिस ओलंपिक का टिकट किया हासिल

FIH ओलंपिक क्वालीफायर : सेमीफाइनल में यूएसए ने जापान को हरा, पेरिस ओलंपिक का टिकट किया हासिल
रांची

टीम sportsjharkhand.com

FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के रांची में खेले गए मुकाबले में यूएसए ने गुरुवार को  रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में जापान को 2-1 से मात देकर ओलंपिक क्वालीफायर का टिकट हासिल किया।

मुकाबले में पहला हॉफ जबरदस्त रोमांच भरा रहा। दोनों टीम ने काफी शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। मुकाबले का पहला गोल जापान ने किया। 38वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को अमीरू शिमादा ने गोल कर जापान को 1-0 की लीड हासिल किया। यूएसए ने वापसी करते हुए 52वें मिनट में गोल दागा। यूएसए की कप्तान एश्ले हॉफमैन ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर स्कोर को 1-1 पर ला खड़ा किया। वहीं 55 वें मिनट में यूएसए ने एक और गोल दागकर 2-1 की लीड बना ली। 55 वें मिनट में अबिगेल तमेर ने पेनाल्टी को गोल में बदला और इस मुकाबले को जीत लिया।

न्यूजीलैंड ने चेक रिपब्लिक को 2-0 से हराया

5 वें से 8 वें स्थान के लिए खेले गए दूसरे मुकाबले को न्यूज़ीलैंड ने जीता है।

ओलंपिक क्वालीफायर में न्यूजीलैंड और चेक रिपब्लिक के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। न्यूज़ीलैंड पूरे मैच में हावी दिखा एक के बाद एक 10 पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर दबदबा कायम रखा। लेकिन इसमें एक को भी गोल में तब्दील करने में असफल रहा। तीन क्वार्टर तक न्यूजीलैंड और चेक रिपब्लिक का स्कोर 0-0 रहा। मुकाबले के अंतिम मिनट में न्यूजीलैंड ने अटैक करते हुए मैच के 57वें और 60वें मिनट में गोल दागकर मुकाबले को जीत लिया।

इटली ने चिली को शूटआउट में हराया

एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में गुरुवार को 5वें से 8 वें स्थान में लिए खेले गए पहला मुकाबला इटली और चिली के बीच खेला गया। इस मुकाबले को इटली ने शूटआउट में चिली को 2-1 से पराजित किया।

मुकाबले की शुरुआत में चिली ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले क्वार्टर में 13वें मिनट में इटली ने फील्ड गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। फर्नांडा ताला ने चिली के लिए गोल किया। इटली ने वापसी करते हुए लगातार 2 गोल दाग मैच को अपने कब्जे में ले लिया। इटली की लिए पहला गोल 20वें मिनट में एंटोनेला ब्रुनी ने फील्ड गोल दागा। वहीं 24वें मिनट में चिली ने गोल किया। चिली ने मुकाबले के 53 वें मिनट में शानदार फील्ड गोल कर स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। चिली के लिए पाउला वाल्डीविया ने गोल दागा निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी के बाद शूटआउट खेला गया। जिसमे चिली ने 1 और इटली ने 2 गोल कर मुकाबले में जीत लिया।

एमएस धोनी पहुंचे हॉकी स्टेडियम

बताते चलें कि शाम 7:30 बजे से भारत और जर्मनी के बीच और एक सेमीफाइनल खेला जा रहा है। इस मुकाबले का लुफ्त उठाने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी स्टेडियम पहुंचे हैं।