FIH : ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए जीत जरूरी, इटली को बड़े अंतर से हराना होगा

| रांची
चंदन भट्टाचार्य Sportsjharkhand.com |
भारतीय महिला हॉकी टीम को ओलंपिक क्वालिफिकेशन की उम्मीद बचाए रखने के लिए मंगलवार को किसी भी हाल में इटली को हराना होगा। सिर्फ हराना ही नहीं होगा, बल्कि गोल के अंतर को भी बड़ा रखना होगा। बता दें कि पिछले छह सालों में दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला नहीं खेला गया है। अंतिम मुकाबला 2018 में खेला गया था। जिसमें भारत ने इटली को तीन के मुकाबले शुन्य के स्कोर से मात दी थी। वहीं 2012 के बाद दोनों टीमें छह मुकाबला आपस में खेली है। जिसमें भारत ने चार मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एक मुकाबला ड्रा रहा है, एक अन्य मुकाबले में भारत को हार का स्वाद चखना पड़ा था। इसको देखते हुए भारतीय टीम को साइकोलॉजिकल बढ़त अवश्य रहेगी। जिसका फायदा तो मिलेगा ही साथ ही रांची में मिल रहे बेहतरीन सर्पोट का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे मिलेगा क्वालिफिकेशन, समझिए गणित
प्रतियोगिता के पहले दो दिनों के परिणाम के आधार पर अभी पूल B में USA दोनों मैच जीतकर 6 अंक के साथ शीर्ष पर है।

भारत और न्यूजीलैंड ने दो में से एक-एक मैच जीतकर तीन-तीन अंक प्राप्त किए हैं। भारत अगर लीग के आखिरी मुकाबले में इटली को हरा देता है और न्यूजीलैंड USA से हार जाता है तो भारत सीधा सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगा, लेकिन अगर न्यूजीलैंड USA को और भारत इटली को हरा देता है तो तीनों टीम के 6-6 अंक हो जाएंगे। फिर गोल अंतर के अनुसार सेमीफाइनल में प्रवेश दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए इटली को बड़े अंतर से हराना होगा। उसके बाद सेमीफाइनल में भारत पूल की टीम को हराना होगा तो सीधा ओलंपिक टिकट मिल जाएगा। सेमीफाइनल हारने की स्थिति में तीसरे स्थान के मैच को हर हाल में जीतना होगा। बता दें कि रांची से शीर्ष तीन टीमों को ओलंपिक क्वालिफिकेशन मिलना है।