रांची में 13 से 19 जनवरी तक FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर प्रतिस्पर्धा, शेड्यूल जारी

रांची में 13 से 19 जनवरी तक FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर प्रतिस्पर्धा, शेड्यूल जारी
रांची

टीम sportsjharkhand.com

13 से 19 जनवरी 2024 तक रांची में आयोजित एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीमें रांची आ रही है और टीमों का प्रेक्टिस भी जारी है। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में सभी मुकाबले खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत के साथ 8 देशों की टीम हिस्सा लेगी। इनमें भारत, इटली, चीली,जापान,चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की टीम शामिल हैं। मैच को लेकर शेड्यूल भी जारी किया गया है।

दो ग्रुप में 8 टीमों को बांटा गया है

ग्रुप ए में जर्मनी, चिली, जापान और चेक रिपब्लिक है. वहीं ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, इटली, भारत और यूनाइटेड स्टेट्स को रखा गया है। भारत का पहला मुकाबला यूनाइटेड स्टेट्स से 13 जनवरी को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

देखें पूरा शेड्यूल….

भारत का पूरा शिड्यूल

13 जनवरी- भारत बनाम यूएसए – शाम 7:30

14 जनवरी- भारत बनाम न्यूजीलैंड – शाम 7:30

16 जनवरी – भारत बनाम इटली – शाम 7:30

भारतीय महिला हॉकी टीम…

गोलकीपर

सविता (कप्तान)

बीचू देवी खरीबम

डिफेंडर

निक्की प्रधान (उपकप्तान)

उदिता

इशिका चौधरी

मोनिका

मिडफील्डर्स

निशा

वैष्णवी विट्ठल फाल्के

नेहा

नवनीत कौर

सलीमा टेटे

सोनिका

ज्योति

ब्यूटी डुंगडुंग

फॉरवर्ड

लालरेमसियामी

संगीता कुमारी

दीपिका

बलजीत कौर