कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए लॉन बॉल टीम की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाना पड़ा महंगा, BFI अनुशासनहीनता के आरोप में फरजाना व कृष्णा खलखो को निलंबित करने की तैयारी में

कॉमनवेल्थ गेम्स : 104 दिन तक बगैर कोच के प्रशिक्षण के बाद भारतीय लॉन बॉल टीम घोषित, प्रदर्शन नहीं चेहरा देखकर हुआ सलेक्शन
रांची
टीम sportsjharkhand.com 

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए लॉन बॉल टीम की चयन प्रक्रिया को सवालों के घेरे में खड़ा करना अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी फरजाना खान और कृष्णा खलखो को काफी महंगा पड़ने जा रहा है। बॉलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) ने दोनों खिलाड़ियों को अनुशासनहीनता का दोषी पाया है और इस संबंध में ईमेल से सूचना भी दे दी गई है। sportsjharkhand.com  को प्राप्त जानकारी के अनुसार अगस्त के दूसरे पखवाड़े तक दोनों खिलाड़ियों पर बैन लगाए जाने की संभावना है। इससे दोनों खिलाड़ियों के सितंबर अक्टूबर में गुजरात में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने की संभावनाएं क्षीण हो गई हैं। पता हो कि टीम चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव था और इसकी शिकायत कई जगहों पर फरजाना खान द्वारा की गई थी। 

 

1 साल का बैन लगाने की तैयारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को BFI के एक्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक में दोनों खिलाड़ियों पर 1-1 साल का बैन लगाने पर मुहर लगाया जाएगा। BFI ने पहले भी अमर्यादित व्यवहार का दोषी पाए जाने पर एक खिलाड़ी को 1 साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था।