JSCA के CCC चुनाव में स्व अमिताभ चौधरी के परिजन की हुई इंट्री

25 या 26 नवंबर को होगा JSCA के कंट्री क्रिकेट क्लब का चुनाव, आज एक बजे से CCC की मैनेजिंग कमिटी की बैठक में होगा अंतिम निर्णय
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) के चुनाव में स्व अमिताभ चौधरी के परिजन की भी इंट्री हो गई है। अमिताभ चौधरी की बहन विशाखा झा ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। CCC में विशाखा झा की सदस्यता संख्या 524 है और वे राजेश वर्मा बॉबी गुट की ओर से चुनावी मैदान में हैं। विशाखा झा रांची के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में शिक्षिका हैं और वे JSCA की भी आर्डिनरी मेंबर (पूर्व में आजीवन सदस्य) भी हैं। विशाखा के चुनावी मैदान में उतरने से CCC का चुनाव रोमांचक हो गया है।