Life Starts at 40 ! पहली ईस्ट ज़ोन मास्टर T20 प्रतियोगिता कीनन स्टेडियम में 6 मई से, 6 टीमें लेंगी भाग

Life Starts at 40 ! पहली ईस्ट ज़ोन मास्टर T20 प्रतियोगिता कीनन स्टेडियम में 6 मई से, 6 टीमें लेंगी भाग
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

जमशेदपुर के ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम में 6 से 8 मई तक पहली ईस्ट ज़ोन मास्टर T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। पहली बार आयोजित होनेवाली इस प्रतियोगिता में झारखंड, बंगाल व ओडिसा की छह टीमें भाग लेंगी। मास्टर T20 प्रतियोगिता में 40 वर्ष से ज्यादा उम्र के क्रिकेटर भाग लेंगे। प्रतियोगिता राउंड रॉबिन लीग के आधार पर खेली जाएगी और पॉइंट्स के आधार पर विजेता का चयन होगा। प्रतियोगिता रंगीन ड्रेस और पिंक बॉल से खेली जाएगी। वेटरन क्रिकेट इंडिया के बैनर तले आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर वेटरन संस्था की ओर से किया जा रहा है।

 

ये छह टीमें ले रही हैं भाग

PTMPL आसनसोल
कलिंगा वॉरियर्स
धनबाद डायमंड्स
चाईबासा चैलेंजर्स
जमशेदपुर वेटरन
गिरिडीह डायनामाईट्स