हॉकी आवासीय सेंटर के खिलाड़ियों को सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता खेलाने के मामले में DSO ने प्रशिक्षकों को किया शो-कॉज

हॉकी आवासीय सेंटर के खिलाड़ियों को सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता खेलाने के मामले में DSO ने प्रशिक्षकों को किया शो-कॉज
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

सोमवार की शाम sportsjharkhand.com पर खबर प्रकाशित होने के बाद सिमडेगा जिला खेल पदाधिकारी (DSO) ने एस एस बालिका उच्च विद्यालय की हॉकी कोच प्रतिमा बरवा व फुटबॉल कोच एतवा तिग्गा को शो कॉज नोटिस जारी किया है। शो कॉज में दोनों प्रशिक्षकों से ये पूछा गया है कि आपने सब कुछ जानते हुए नियमों की अनदेखी करते हुए फुटबॉल की प्रतियोगिता में हॉकी प्रशिक्षुओं को क्यों भेजा ? भेजा तो DSO ऑफिस को अंधेरे में क्यों रखा ? एतवा तिग्गा से पूछा गया है कि टीम भेजने के लिए आपको प्रतिनियुक्त किया गया था, फिर ऐसी गलती कैसे हो गई। पत्र में DSO ने दोनो कोच को ऑफिस आकर अपनी सफाई देने का निर्देश भी दिया गया है।

 

खूंटी की U 17बालिका टीम ने सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता खेलने से किया इंकार 

सिमडेगा में कोच को शो कॉज होने के बाद खूंटी U 17 बालिका टीम के कोच ने रांची में खेली जा रही प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में निजी कारण बताते हुए खेलने से इनकार कर दिया है। कोच ने आयोजन समिति को पत्र लिखकर कहा है कि दो खिलाड़ियों के परिजनों की सड़क दुर्घटना में मौत और ज्यादातर खिलाड़ियों के घायल होने के कारण टीम नहीं खेल पाएगी। आयोजकों ने पत्र खूंटी जिला के DSO को भेजकर सच्चाई जानने की कोशिश की है। खूंटी DSO की ओर से अभी तक आयोजकों को जवाब नहीं मिल पाया है। देखें पत्र