कतरास, धनबाद के काको हिल स्कूल में बनेगा राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम, JSCA और स्कूल प्रबंधन के बीच जल्द होगा MoU

कतरास, धनबाद के काको हिल स्कूल में बनेगा राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम, JSCA और स्कूल प्रबंधन के बीच जल्द होगा MoU
रांची/धनबाद

टीम sportsjharkhand.com 

कतरास, धनबाद के काको हिल स्कूल परिसर स्थित मैदान जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम के तौर पर विकसित होगा। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती उर्फ पिंटू दा और BCCI की पिच एवं ग्राउंड्स कमिटी के सदस्य एसबी सिंह ने मैदान का मुआयना कर अपनी सहमति दी। इसके बाद JSCA कमिटी ऑफ मैनेजमेंट ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। बहुत ही जल्द JSCA प्रबंधन और काको हिल स्कूल प्रबंधन के बीच मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) कर लिया जाएगा। MoU के बाद सितंबर तक ग्राउंड की लेबलिंग व घास लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। राष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर प्लेइंग एरिया बनाई जाएगी जो लगभग 70 गज का होगा। स्टेडियम निर्माण हो जाने के बाद इस मैदान पर BCCI, JSCA और और धनबाद जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के मैच भी आयोजित कराए जाएंगे। धनबाद में कई और स्टेडियम विकसित करने के लिए DDCA की ओर से BCCL, ECL और रेलवे प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता का दौर जारी है।

काको हिल स्कूल के इसी मैदान में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम