राज्य के आवासीय सेंटरों के खिलाड़ियों को अब मिलेगा पौष्टिक आहार, विभाग ने भोजन का बजट दोगुना किया

राज्य के आवासीय सेंटरों के खिलाड़ियों को अब मिलेगा पौष्टिक आहार, विभाग ने भोजन का बजट दोगुना किया
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राज्य के आवासीय खेल सेंटरों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को अब पौष्टिक भोजन मिलेगा। पहले मात्र 175 रुपए में भोजन मिलता था, जिसे बढ़ाकर 350 रुपए कर दिया गया है। मेनू चार्ट में भी परिवर्तन किया गया है। खिलाड़ियों को पौष्टिक आहार मिले इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी सेंटर में कार्यरत प्रशिक्षकों और जिला के खेल पदाधिकारी की होगी। खेल विभाग की ओर से 28 मार्च को जारी प्रशिक्षण केंद्रों के लिए दिशानिर्देशन में इस बात का उल्लेख किया गया है। खिलाड़ियों को पौष्टिक आहार पहली अप्रैल से मिले इस दिशा में उचित कार्रवाई करने का दिशानिर्देश दे दिया गया है।

अधिसूचना

खिलाड़ियों को पौष्टिक आहार नहीं मिला तो प्रशिक्षक और DSO के वेतन/मानदेय में होगी कटौती

अगर किसी भी सेंटर में जांच/औचक निरीक्षण के दौरान पौष्टिक आहार में कमी की पुष्टि हो गई तो सेंटर के प्रशिक्षक और जिले के DSO के वेतन/मानदेय में 10 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। इस आशय का निर्णय भी लिया गया है।

जिला खेल संचालन समिति

मामले को लेकर विभाग का कहना है कि खिलाड़ियों के सेहत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, मेनू चार्ट में भी परिवर्तन हुआ है। जिले के प्रशिक्षकों पर और जिला खेल पदाधिकारियों पर निगरानी की जिम्मेदारी होगी। खराब भोजन परोसने पर DSO और प्रशिक्षकों के वेतन/मानदेय में 10 प्रतिशत की कटौती होगी।

खेल निदेशालय