दीपिका कुमारी ने एशियन चैंपियनशिप के लिए आयोजित ट्रायल से बनाई दूरी, कयासों का बाज़ार गर्म

तीरंदाज़ी ट्रॉयल में टोक्यो के चारों ओलंपियनों को पछाड़ युवा तीरंदाजों ने भारतीय टीम में बनाई जगह, दीपिका-अतानु-प्रवीण-तरुणदीप सभी बाहर
जमशेदपुर/रांची

टीम sportsjharkhand.com

जमशेदपुर में रविवार को एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए भारतीय तीरंदाज़ी टीम का दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू हुआ। ट्रायल शुरू होते ही संभावित खिलाड़ी में शामिल होने के बावजूद स्टार तीरंदाज़ दीपिका कुमारी की अनुपस्थिति को लेकर कयासों का बाज़ार गर्म रहा। दीपिका के ट्रायल में भाग न लेने को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। आयोजकों ने आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ भी नहीं बताया है। पता हो कि एशियन चैंपियनशिप का आयोजन बांग्लादेश में होना है।