तीरंदाजी के मिश्रित युगल में भारतीय टीम को निराशा, दीपिका-प्रवीण की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

तीरंदाजी के मिश्रित युगल में भारतीय टीम को निराशा, दीपिका-प्रवीण की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी
रांची
टीम sportsjharkhand.com

 

तीरंदाजी के मिश्रित युगल में दीपिका कुमारी व प्रवीण जादव की जोड़ी की चुनौती क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई। क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरिया की टीम ने को 6-2 से हरा दिया। जहां इस जोड़ी का मुकाबला ब्रिटेन व इंडोनेशियाई टीम के बीच होनेवाले मुकाबले में विजयी रहनेवाली टीम से होगा। भारतीय टीम की शुरूआत काफी खराब रही और पहले दो सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट जीत वापसी की लेकिन चैथे सेट में शानदार प्रदर्शन कर दक्षिण कोरिया टीम ने जीत दर्ज । भारतीय तीरंदाजी टीम को मिश्रित युगल स्पर्धा मंे एक पदक की उम्मीद थी। इससे पहले आज दीपिका-प्रवीण की जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताईपेई की जोड़ी के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 5-3 से जीत दर्ज की। एक समय भारतीय जोड़ी 1-3 से पीछे चल रही थी। पता हो कि तीरंदाजी मे पहली बार मिश्रित युगल मुकाबले खेले जा रहे हैं जिनमें 16 टीमें भाग ले रही हैं।

शनिवार की शुरूआत भारतीय ओलंपिक दल के लिए अबतक मिलीजुली रही। 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में भारतीय खिलाड़ी फाइनल में जगह बनाने में नाकामयाब रहीं। टेबल टेनिस मिश्रित युगल में भी भारतीय टीम के हार हाथ लगी। वहीं पुरूषों के हाॅकी मुकाबले में भारतीय टीम ने पिछड़ने के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की। बैडमिंटन के पुरूष एकल में साईं प्रणित को भी हार का सामना करना पड़ा है।