JSCA की CoM की बैठक में चुनावी AGM/SGM की तिथि पर आज लगेगी मुहर

JSCA में 8 वर्तमान/पूर्व खिलाड़ियों, 2 IAS और 2 IPS समेत 29 लोगों को आजीवन सदस्यता दिए जाने का रास्ता साफ, जांचोपरांत विशेष समिति ने दी हरी झंडी
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

 

मंगलवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) की बैठक में आगामी सत्र 2025-28 के चुनावी AGM/SGM की तिथि को घोषणा की प्रबल आसार हैं। संभावना है कि आगामी 11 या 18 मई को चुनाव की तिथियों का ऐलान हो जाए। अध्यक्ष संजय सहाय के निर्देश पर सचिव देवाशीष उर्फ पिंटू दा द्वारा बुलाई गए बैठक का ये प्रमुख एजेंडा है। मंगलवार की शाम तक ये तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस तारीख को चुनाव होगा। पता हो कि पिछले CoM में रिटर्निंग अफसर की नियुक्ति हो चुकी है। इसके बाद से ज्यादातर संभावित प्रत्याशी संभावित चुनाव को लेकर दौड़ भाग में जुटे हुए हैं।