वर्तमान सचिव संतोष तिवारी ने GDCA से बैंक अकाउंट से खुद के नाम पर 3.29 लाख और अपनी दुकान के नाम पर निकाले 1.20 लाख रुपए

गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ में आया भूचाल, रमेश यादव ने सचिव पद से दिया इस्तीफा, संतोष तिवारी बने नए सचिव
रांची/गिरिडीह

टीम sportsjharkhand.com 

गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ का काला सच भाग – 2

 

गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ (GDCA) में हुए वित्तीय घोटालों की खबर sportsjharkhand.com पर छपने के बाद से जिले के क्रिकेट प्रशासकों में हड़कंप मचा हुआ है। घोटाले में शामिल पूर्व व वर्तमान प्रशासक बैक डेट से दस्तावेजों को दुरुस्त कराने में जुट गए हैं लेकिन ये काम इतना आसान प्रतीत नहीं हो रहा है। कई वर्तमान व पूर्व प्रशासकों ने बैक डेट से तैयार किए जा रहे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है। इससे घोटालेबाजों की नींदें हराम हो गई हैं। कुछ घोटालेबाज झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के “संरक्षकों” का भी चक्कर लगा रहे हैं कि उनको इस पाप से मुक्ति मिल सके।

 

वेंडर की बजाय अपने खासमखास “चेलों” के नाम पर पैसा क्यों निकलवाता था संतोष तिवारी

पिछले दो वर्षों के दौरान GDCA ने JSCA U 14 और U 16 प्रतियोगिता का आयोजन कराया। बाहर से आई टीमों व मैच ऑफिशियल्स (ऑब्जर्वर, अंपायर, स्कोरर आदि) को होटल/गेस्ट हाउस में ठहराया गया, खानपान का इंतजाम हुआ और ट्रांसपोर्टिंग की व्यवस्था की गई। इसपर जो पैसे खर्च हुए उन्हें गौतम कुमार को देने की बजाय सीधे संबंधित वेंडर के अकाउंट में ट्रांसफर क्यों नहीं किया गया ? गौतम कुमार ने पहले नकद रुपए निकाले, फिर वेंडर को नकद ही भुगतान किया। नकद रुपयों का जब भी आदान प्रदान होता है, घपले घोटाले की संभावना बलवत रहती है। ये भी संभव है कि होटल, भोजन और ट्रांसपोर्टिंग की सेवा प्रदाताओं ने सरकार को इस निमित्त GST टैक्स भी न दिया हो, जबकि ऐसा करना अनिवार्य था।

 

संतोष तिवारी कैसे बना GDCA बैंक अकाउंट का हस्ताक्षरी

संतोष तिवारी GDCA में 2016 से जुलाई 2023 तक संयुक्त सचिव के पद पर था। फिर अध्यक्ष की जगह पर वो 2016 से ही कैसे GDCA के सेंट्रल बैंक के खाता नंबर 3531120131 का हस्ताक्षरी कैसे बन गया ? किस किस पदाधिकारी की मिलीभगत से ये साज़िश रची गई, जल्द ही इस सच्चाई पर से भी पर्दा उठेगा।

 

क्या JSCA को दिए गए ब्यौरे और ऑडिटेड रिपोर्ट में समानता है ?

JSCA राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की एवज में जिला क्रिकेट संघों  से खर्च के डिटेल ब्यौरे मांगता है। मतलब साफ है कि GDCA ने U 14 और U 16 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन से जुड़े ब्यौरे JSCA को भेजे होंगे, उसी आधार पर GDCA को एडवांस/”अनुदान” मिला होगा। GDCA के ऑडिटेड रिपोर्ट में भी ये परिलक्षित होना चाहिए। क्या सच में ऐसा ही हुआ है ? जांच का विषय है

 

क्या गौतम कुमार ने अपने IT रिटर्न में GDCA द्वारा मिले 15.27 लाख रुपए को दर्शाया है ?

गौतम कुमार ने GDCA से जो 15.27 लाख रुपए विभिन्न कार्यों के लिए अपने नाम पर लिए, उन रुपयों को उसने अपने IT रिटर्न में आमदनी के रूप में दिखाया है ? अगर नहीं तो ये गंभीर मामला है और ये मामला केंद्रीय जांच एजेंसियों की जद में भी आएगा।

 

संतोष तिवारी ने खुद के नाम पर 3.29 लाख और अपनी दुकान के नाम पर निकाले 1.20 लाख रुपए

2016 से जुलाई 2023 तक संयुक्त सचिव रहे संतोष तिवारी ने खुद के ही नाम पर ही चार बार चेक काटकर GDCA के अकाउंट से 3,29,400 रुपए निकाल लिए। इसके अलावा संतोष तिवारी ने अपनी दुकान तिवारी स्पोर्ट्स के नाम पर भी 1,20,000 रुपए लिए। जब संतोष तिवारी अपनी दुकान के नाम पर भुगतान ले लेता था तो दूसरे वेंडर के अकाउंट में पैसा क्यों नहीं दिया जाता रहा ? जाहिर है ऐसा सिर्फ और सिर्फ “कट मनी” के लिए ही ऐसा किया जाता रहा है।

 

सरासर झूठ बोल रहा है GDCA का वर्तमान सचिव संतोष तिवारी

sportsjharkhand.com पर खबर छपने के बाद कई पूर्व व वर्तमान खिलाड़ियों ने सोमवार की शाम प्रेस वार्ता कर विरोध जताया और GDCA घोटाले की जांच की मांग की। स्थानीय पत्रकारों के समक्ष वर्तमान सचिव संतोष तिवारी ने GDCA का पक्ष रखते हुए कहा है कि सभी भुगतान नियमसंगत तरीके से किए गए। (देखें अखबार की कतरन)

प्रभात खबर, गिरिडीह संस्करण में छपी रिपोर्ट

संतोष तिवारी सरासर झूठ बोल रहा है। GDCA के नियमों के अनुसार 20 हजार से ज्यादा रुपयों की निकासी के लिए एक्जीक्यूटिव बोर्ड की मंजूरी जरूरी है, जबकि कभी भी मंजूरी नहीं ली गई। साथ ही चेक पर हस्ताक्षर के लिए कोषाध्यक्ष का हस्ताक्षर अनिवार्य है जबकि बैंक से बगैर कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर के ही लाखों रुपए की निकासी कर ली गई है।