गढ़वा के शैलेंद्र पाठक भारतीय साइक्लिंग महासंघ के संयुक्त सचिव बने, औपचारिक घोषणा 23 को

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गढ़वा निवासी और झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक भारतीय साइक्लिंग महासंघ के संयुक्त सचिव बन गए हैं। 23 अप्रैल को भारतीय साइक्लिंग महासंघ की वार्षिक आम सभा के दौरान सभी पदाधिकारियों को नवनिर्वाचित घोषित किया जाएगा। नामांकन और स्क्रूटनी के बाद चुनाव की नौबत नहीं आई और सभी पदों के लिए उतने ही नामांकन हुए।
शैलेंद्र पाठक की उपलब्धि पर गढ़वा व झारखंड के खेल प्रशासकों और खेलप्रेमियों ने बधाईयां दी हैं।
