क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता की मेजबानी को तैयार है गढ़वा : मिथिलेश ठाकुर

2021 झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वा में होगा। जल संसाधन मंत्री सह मिथिलेश ठाकुर ने रविवार को इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि गढ़वा झारखंड के एथलीटों की मेजबानी को तैयार है। क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में सीनियर, अंडर 20, अंडर 18, अंडर 16 व अंडर-14 बालक बालिका एथलिट भाग लेंगे। क्रॉस कंट्री में 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की रोड रेस की जाती है। 8वीं राष्ट्रीय व चौथी अंतरराष्ट्रीय रेस वॉक प्रतियोगिता के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने क्रॉस कंट्री कराने की घोषणा मंच से अपने संबोधन में कही। गढ़वा में राज्यस्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार होगा। गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ राज्यस्तरीय आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं।