कोल इंडिया मैराथन : 42 किलोमीटर मैराथन में सोनिका और अक्षय, 21 किलोमीटर स्पर्धा में रेनू व पुनीत और 10 किलोमीटर मैराथन के रूबी तथा दिनेश बने विजेता

कोल इंडिया मैराथन : 42 किलोमीटर मैराथन में सोनिका और अक्षय, 21 किलोमीटर स्पर्धा में रेनू व पुनीत और 10 किलोमीटर मैराथन के रूबी तथा दिनेश बने विजेता
रांची

टीम sportsjharkhand.com

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वितीय कोल इंडिया मैराथन का शानदार आयोजन किया गया। रविवार को रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से इसकी शुरुआत हुई। इस बार लगभग 8 हजार प्रतिभागी मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 6100 से अधिक पुरुष व लगभग 1400 महिला धावक ने भाग लिया। वहीं 500 से अधिक सीसीएल के गेस्ट भी इस मैराथन के हिस्सा थे। यह मैराथन बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी से सुबह 4:30 बजे शुरू होकर कांके रोड होते हुए मोरहाबादी में संपन्न हुई। कोल इंडिया के इस प्रतियोगिता में 33 लाख रुपए से अधिक की राशि पुरस्कार के रूप में दिया गया।

चार श्रेणियों में मैराथन का आयोजन

मैराथन का आयोजन महिलाओं और पुरुषों की चार श्रेणियों में किया गया, जिसमें 42.195 किमी का फुल मैराथन, 21.098 किमी का हाफ मैराथन, 10 किमी एवं 5 किमी मैराथन शामिल है।

पीटी उषा भी हुई शामिल

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी इस मैराथन में अतिथि के रूप में शामिल हुई। कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पीएम प्रसाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही मुंबई मैराथन की द्वितीय एवं तृतीय विजेता रेशमा केवाटे एवं श्यामली सिंह इस मैराथन में भाग लिया। वहीं मैराथन की दुनिया में वन लेग उदय नाम से मसहूर उदय भी हॉफ मैराथन में हिस्सा लिया। इनके साथ कोल इंडिया मैराथन के विजेता अर्जुन टुडू भी शामिल हुए।

पुरस्कार

फुल मैराथन / हाफ मैराथन 10 किमी

1. 3.3 लाख 2.2 लाख 1.1 लाख

2. 2.2 लाख 1.1 लाख 75 हजार

3. 1.1 लाख 55 हजार 55 हजार

4. 65 हजार 45 हजार 30 हजार

5. 45 हजार 35 हजार 25 हजार

6. 35 हजार 25 हजार 15 हजार

7. 25 हजार 15 हजार 11 हजार

प्रथम स्थान विभिन्न कैटेगरी में

42 किलोमीटर
महिला/पुरुष

प्रथम

सोनिका
अक्षय कुमार

21 किलोमीटर
महिला/पुरुष
प्रथम

रेनू सिंह
पुनीत यादव

10 किलोमीटर

महिला/पुरूष

प्रथम
रूबी कश्यप
दिनेश

देखें अन्य परिणाम