CCL 13 से 18 मार्च तक AIPS T20 प्रतियोगिता का करेगा आयोजन, MECON और ऊषा मार्टिन विवि में खेला जाएगा मुकाबला

CCL 13 से 18 मार्च तक AIPS T20 प्रतियोगिता का करेगा आयोजन, MECON और ऊषा मार्टिन विवि में खेला जाएगा मुकाबला
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची में MECON स्टेडियम और ऊषा मार्टिन विवि कैंपस में आगामी 13 से 18 मार्च तक ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 13 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें दो ग्रुपों में बांटकर लीग कम नॉकआउट आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन और समापन समारोह के अलावा नॉक आउट के सारे मैच MECON स्टेडियम में होंगे जबकि 13 से 16 मार्च तक कुल 8 मैच ऊषा मार्टिन विवी में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मेजबान कोल इंडिया लिमिटेड और NLCIL के बीच MECON में 13 मार्च को सुबह 8.30 बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन कोल इंडिया की संस्था CCL द्वारा कराया जा रहा है।

प्रतियोगिता में निम्नलिखित टीमें ले रही हैं हिस्सा

कोल इंडिया लिमिटेड
बैंक ऑफ बड़ौदा
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया
MECON
BSNL
MTNL
NLCIL
MDSL
EPF
BHEL
एयर इंडिया
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड

रविवार को होगा ट्रॉफी का अनावरण

AIPS T20 प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण रविवार को CCL मुख्यालय दरभंगा हाउस में किया जाएगा। नई बिल्डिंग में ये कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे आयोजित है।