कॉमनवेल्थ गेम्स के हॉकी पदकवीरों का अभिनंदन करेगा CCL परिवार

कॉमनवेल्थ गेम्स के हॉकी पदकवीरों का अभिनंदन करेगा CCL परिवार
रांची
टीम sportsjharkhand.com 

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला हॉकी के कांस्य पदक जीतनेवाली झारखंड की तीन महिला खिलाड़ियों का अभिनंदन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा किया जाएगा। बुधवार की शाम 4 बजे दरभंगा हाउस मुख्यालय के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होनेवाले समारोह में CCL के CMD समेत अन्य सभी वरीय अधिकारी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे व संगीता कुमारी का अभिनंदन करेंगे। पता हो कि बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था और इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों का अमूल्य योगदान रहा।

 

6 पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का भी होगा अभिनंदन

समारोह के दौरान CCL परिवार द्वारा पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों सावित्री पूर्ति, सुमराय टेटे, असुंता लकड़ा, कांति बा, मसीरा सुरीन व पुष्पा प्रधान का भी अभिनंदन किया जाएगा। पता हो कि सुमराय टेटे व असुंता लकड़ा भारतीय टीम की पूर्व कप्तान भी रही हैं।

 

पिछले 6 वर्षों से सिमडेगा व खूंटी में हॉकी को प्रमोट करने में जुटा है CCL

CCL पिछले छह वर्षों से सिमडेगा में जिला स्तरीय बालक व बालिका हॉकी प्रतियोगिता (2016-17 व 2017-18) का आयोजन करता रहा है। इसके अलावा खूंटी व सिमडेगा में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच सैकड़ों हॉकी स्टिक का वितरण भी किया गया।

 

सिमडेगा में हॉकी स्टिक का वितरण करते हुए

 

2016-17 में सलीमा टेटे व संगीता कुमारी को पुरस्कृत करते CCL के अधिकारीगण