कोल इंडिया मैराथन 2024 : 11 फरवरी को रांची में कोल इंडिया मैराथन का होगा आयोजन

कोल इंडिया मैराथन 2024 : 11 फरवरी को रांची में कोल इंडिया मैराथन का होगा आयोजन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

11 फरवरी 2024 को रांची में द्वितीय कोल इंडिया मैराथन 2024 का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार को दरभंगा हाउस में कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पीएम प्रसाद ने कोल इंडिया मैराथन 2024 के वेबसाइट को वर्चुअल रूप से लॉन्च किया। मौके पर सीसीएल सीएमडी डॉ. बी वीरा रेड्डी सहित सभी निदेशक एवं सीवीओ उपस्थित थे। पीएम प्रसाद ने कहा की पिछले वर्ष काफी शानदार आयोजन हुआ था। वेबसाइट लॉन्च के साथ रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। 26 जनवरी 2024 को रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। इस आयोजन में झारखंड सरकार, खेल विभाग, झारखंड ओलंपिक संघ का सहयोग रहता है।

मैराथन में 4 श्रेणियां

26 मार्च 2023 को आयोजित पहले सीसीएल मैराथन की तरह ही इस वर्ष पुरुषों और महिलाओं के लिए दौड़ की 4 श्रेणियां तय की गई हैं। इसमें पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल हैं। पूर्ण मैराथन 42.195 किमी का होगा जबकि हाफ मैराथन 21.098 किमी का होगा।कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों को पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए शुल्क निर्धारित किए गए हैं। फुल मैराथन के लिए 1000 रुपये, हाफ मैराथन के लिए 750 रुपये, 10 किमी के लिए 300 रुपये और 05 किमी के लिए 100 रुपये देने होंगे।

महिला एवं पुरुष के लिए पुरस्कार राशि

फुल मैराथन

पहला – 3 लाख

दूसरा – 2 लाख

तीसरा – 1लाख

चौथा – 60 हजार

पांचवा – 40 हजार

छठा – 30 हजार

सातवां – 20 हजार

हाफ मैराथन

पहला – 2 लाख

दूसरा – 1 लाख

तीसरा – 50 हजार

चौथा – 40 हजार

पांचवा – 30 हजार

छठा – 20 हजार

सातवां – 10 हजार

10 किमी

पहला – 1 लाख

दूसरा – 70 हजार

तीसरा – 50 हजार

चौथा – 25 हजार

पांचवा – 20 हजार

छठा – 10 हजार

सातवां – 10 हजार