11 फरवरी को द्वितीय कोल इंडिया मैराथन का आयोजन रांची में

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में दूसरी कोल इंडिया मैराथन 2024 का आयोजन 11 फरवरी को किया जाएगा। इसे लेकर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 जनवरी को निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से हो रही है। कोल इंडिया मैराथन के आधिकारिक वेबसाइट पर इच्छुक लोग रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। CCL की ओर से शुक्रवार को रांची में तीन जगह पर हेल्प डेस्क भी लगाया जाएगा ( सीसीएल गांधीनगर, मेकॉन स्टेडियम, HEC नेहरू स्टेडियम)।
बताते चले की दूसरी बार आयोजित कोल इंडिया मैराथन में कुल इनामी राशि 33.12 लाख रुपये रखा गया है। इस आयोजन में झारखंड सरकार के खेल विभाग और झारखंड ओलंपिक संघ का सहयोग लिया जाएगा। इस सेशन में भी पुरुष और महिलाओं के लिए दौड़ की चार श्रेणियां रखी गई है। इसमें पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल है।