हॉकी के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेगा CCL – CMD 

हॉकी के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेगा CCL - CMD 
रांची
sportsjharkhand.com 

आनेवाले दिनों में झारखंड के दो तीन जिलों में हॉकी के विकास के लिए CCL हरसंभव प्रयास करेगा। आनेवाले दिनों में हॉकी खिलाड़ियों व CCL के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर हॉकी के विकास रूपरेखा तय की जाएगी। उक्त बातें CCL के CMD पीएम प्रसाद कॉमनवेल्थ गेम्स के हॉकी खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में कहीं। इससे पहले बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला हॉकी के कांस्य पदक जीतनेवाली झारखंड की तीन महिला खिलाड़ियों निक्की प्रधान, सलीमा टेटे व संगीता कुमारी को CCL की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्तमान खिलाड़ियों के अलावा 2006 कॉमनवेल्थ खेल में रजत पदक विजयी महिला टीम की कप्तान सुमराय टेटे, सदस्य असुंता लकड़ा, कांति बा व पुष्पा प्रधान को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर CCL के CMD पीएम प्रसाद, CVO सुमित सिन्हा समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में योगदान के लिए SERSA के प्रशांत मुखर्जी व खूंटी जिला हॉकी के सचिव सह कोच दशरथ महतो को भी पुरस्कृत किया गया। सभी पुरस्कृत खिलाड़ियों ने CCL का धन्यवाद किया।

 

CCL हॉकी अकादमी शुरू करे : सुमराय टेटे

भारतीय टीम की पूर्व कप्तान सुमराय टेटे ने मंच से CCL परिवार को जल्द से जल्द हॉकी अकादमी शुरू की जाए। कई और खिलाड़ियों और SERSA के सचिव प्रशांत मुखर्जी ने यही मांग की।

सम्मानित खिलाड़ियों के साथ CCL के अधिकारीगण