JSSPS की प्रशिक्षु कल्पना कुमारी की मौत की कीमत CCL ने 5.4 लाख रुपए “आंकी”

| रांची |
झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) की दिवंगत प्रशिक्षु कल्पना कुमारी की मौत की कीमत भी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने तय कर दी है। CCL की ओर से कल्पना कुमारी की मां के अकाउंट में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में 5 लाख रुपए भेज दिए गए हैं। इससे पहले जब 17 जनवरी को परिजन अंजली उरांव का पोस्टमार्टम के दौरान RIMS पहुंचे थे तब अंजली के भाई जयलाल के हाथ में लगभग 40 हजार रुपए नकद की राशि भी CCL के अफसरों द्वारा दी गई थी। पता हो कि 16 जनवरी की शाम ताइक्वांडो की प्रशिक्षु हंसडीहा, दुमका निवासी कल्पना कुमारी ने छात्रावास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिसिया जांच जारी है और अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
इससे पहले 19 फरवरी 2023 को JSSPS की एक अन्य प्रशिक्षु अंजली उरांव की मौत भी इलाज के अभाव में हो गई थी। तब अंजली की मौत की कीमत CCL ने 6.4 लाख रुपए आंकी थी।