JSCA की CCC की एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल बॉडी मीटिंग बुला संस्था के बायलॉज में संशोधन कराने में जुटी गवर्निंग कमिटी, खुद का कार्यकाल एक साल से बढ़ाकर दो साल करने की तैयारी

| रांची |
शनिवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) की गवर्निंग कमिटी की आपात बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में स्वार्थ के आकंठ तक डूबे वर्तमान गवर्निंग कमिटी के सदस्य अमिताभ चौधरी द्वारा बनाए गए CCC के बायलॉज को बदलते हुए अपना कार्यकाल एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष करने की तैयारी में जुट गए हैं। ये वही गवर्निंग कमिटी है जिसने स्व अमिताभ चौधरी की टीम होने का दावा करते हुए चुनाव जीता था। जानकारी के अनुसार जुलाई के आखिरी सप्ताह या अगस्त के पहले पखवाड़े में CCC का बायलॉज संशोधन पर बायलॉज की धारा 18 और 52 के तहत एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल बॉडी मीटिंग बुलाने का निर्णय लेगी।
2/3 सदस्यों की हामी के बाद ही संभव है संशोधन
बायलॉज की धारा 52, अमेंडमेंट ऑफ आर्टिकल्स के अनुसार एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल बॉडी मीटिंग में मौजूद सदस्यों के 2/3 बहुमत के साथ ही बायलॉज में अल्टरेशन या मॉडिफिकेशन किया जा सकेगा। इसके लिए गवर्निंग कमिटी को 21 दिन पहले नोटिस जारी करना होगा और सभी सदस्यों को सूचना देनी होगी कि जिस धारा को बदला जा रहा है वो पहले क्या थी और संशोधन के बाद क्या होगी।